Move to Jagran APP

बिहारः मांझी के धन्यवाद के बाद सुशील मोदी ने दी PM को बधाई, राहुल गांधी और चिदंबरम पर किया हमला

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। सुशील मोदी ने जीएसटी की 5वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री को बधाई दी है। इसके पहले मांगों पर विचार करने के लिए मांझी ने पीएम को धन्यवाद दिया था।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Fri, 02 Jul 2021 06:41 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jul 2021 06:41 PM (IST)
बिहारः मांझी के धन्यवाद के बाद सुशील मोदी ने दी PM को बधाई, राहुल गांधी और चिदंबरम पर किया हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी। जागरण आर्काइव।

जागरण टीम, पटना। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी के धन्यवाद के बाद अब बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने जहां कर्पूरी ठाकुर और दशरथ मांझी को भारत रत्न देने के साथ-साथ न्यायपालिका एवं निजी क्षेत्रों में आरक्षण की मांग पर पीएम के विचार पर धन्यवाद दिया तो सुशील मोदी ने जीएसटी की 5वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री को बधाई दी है। इसके साथ ही बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम पर हमला किया।  

loksabha election banner

शुक्रवार को सुशील मोदी ने ट्वीट किया कि देश का आर्थिक एकीकरण करने वाले जीएसटी की 5वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई। जिस कर सुधार से व्यापार आसान हुआ, राजस्व में राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ी, उसे कांग्रेस लागू नहीं कर पाई। सुशील मोदी ने कहा कि बिहार को इस वर्ष राजस्व क्षतिपूर्ति के रूप में 6186 करोड़ रुपये मिलेंगे।

पी. चिदंबरम पर भी किया हमला

राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि पहले केंद्र और राज्य मिलाकर विभिन्न प्रकार के 100 रिटर्न फाइल करने पड़ते थे। अब केवल एक रिटर्न भरना पड़ता है। जिस जीएसटी के लागू होने से व्यापार करना आसान हुआ, उसे उस समय के कांग्रेस के वित्त मंत्री चिदंबरम लागू करने की हिम्मत नहीं दिखा पाये थे। जब मोदी सरकार ने जीएसटी लागू किया, तब इस ऐतिहासिक कदम का स्वागत करने के बजाय राहुल गांधी ने इसे गब्बर सिंह टैक्स बता कर अपनी हताशा व्यक्त की थी। 

अरुण जेटली को सदा किया जाएगा याद

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह रियासतों का विलय करा कर सरदार पटेल ने राजनीतिक एकीकरण किया था, उसी तरह प्रधानमंत्री मोदी ने दूरदर्शिता और दृढ राजनीतिक इच्छाशक्ति से भारत का आर्थिक एकीकरण किया। जीएसटी लागू करने में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली का योगदान सदा याद रखा जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.