विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार पुलिस होगी और हाईटेक: 62 करोड़ रुपये से खरीदे जाएंगे 116 वाटर कैनन और वज्र वाहन

Published: Sat, 17 Oct 2026 08:47 PM (IST)

बिहार पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 62 करोड़ रुपये की लागत से 116 वाटर कैनन और वज्र वाहन खरीदेगी।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. बिहार पुलिस खरीदेगी 116 वाटर कैनन और वज्र वाहन।

  2. 62 करोड़ रुपये की लागत से होगा पुलिस का आधुनिकीकरण।

  3. कानून-व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण में मिलेगी मदद।

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य में विधि-व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए बिहार पुलिस 62 करोड़ से 116 वाटर कैनन और वज्र वाहन की खरीद करेगी।

गृह विभाग ने इसकी प्रशासनिक स्वीकृति देते हुए तत्काल 30 करोड़ रुपये जारी करने का निर्देश दिया है। वाटर कैनन का इस्तेमाल मुख्य रूप से प्रदर्शन के दौरान कई मीटर दूर तक पानी की बौछार कर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए किया जाता है।

इसके अलावा वज्र वाहन बख्तरबंद गाड़ी की तरह होती है, जिसका इस्तेमाल हिंसक प्रदर्शनों या तनावपूर्ण माहौल में पुलिस बल को सुरक्षित रूप से भीड़ के पास ले जाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया जाता है।

विभागीय जानकारी के अनुसार, 88 लाख रुपये की दर से कुल 30 वाटर कैनन की खरीद की जाएगी, जिस पर कुल 26 करोड़ 40 लाख रुपये खर्च होंगे।

इसके अलावा 42 लाख रुपये की दर से 86 नए वज्र वाहन खरीदे जाएंगे जिसपर कुल 62 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत आएगी। इन वाहनों की खरीद के लिए राज्य कैबिनेट की स्वीकृति भी मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें- दाउदनगर फोरलेन बाईपास के लिए 136 करोड़ का टेंडर जारी, पटना से औरंगाबाद का सफर होगा आसान