एक साल में सम्राट सरकार की पहल से मजबूत हुआ महिला सुरक्षा का भरोसा, पुलिस दीदी बनीं बेटियों की भरोसेमंद साथी
बिहार सरकार की 'पुलिस दीदी' पहल ने महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा व आत्मविश्वास को मजबूत किया है। यह योजना ...और पढ़ें
-1795004944697_m.webp)
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में डबल इंजन की सरकार लोगों के उत्थान के लिए काम कर रही है। सम्राट सरकार की प्राथमिकता महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण सुनिश्चित करना है। इसी सोच के साथ बिहार सरकार महिला सुरक्षा के साथ-साथ उनकी शिक्षा, सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता पर भी विशेष ध्यान दे रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने पुलिस दीदी का गठन किया है।
पुलिस दीदी द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी सहायता उपलब्ध कराने तथा उनमें सुरक्षा की भावना मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि किसी भी बेटी का कुछ बनने का सपना किसी भी कारणवश अधूरा न रह जाए। बेटियां घर से बाहर निकलने में झिझकें नहीं और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य तक पहुंच सकें।
प्रिति कुमारी पटना वीमेंस कॉलेज की छात्रा हैं। प्रिति कहती हैं कि पुलिस दीदी को देखकर ऐसा लगता है, जैसे मेरी सुरक्षा के लिए मेरी बड़ी बहन मौजूद हैं। वहीं, इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है कि महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में है। प्रिति कहती हैं कि मेरे कॉलेज के पास 5 से 6 पुलिस दीदी रहती हैं।
अब कॉलेज आने-जाने के दौरान पहले से अधिक सुरक्षित महसूस होता है। पुलिस दीदी की मौजूदगी से किसी भी परेशानी या असुरक्षा की स्थिति में अपनी बात खुलकर रखने का भरोसा मिलता है। इस पहल के लिए मैं बिहार सरकार और माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का धन्यवाद करना चाहती हूं।
राज्यनंदनी साई ज्योति हॉस्पिटल में जॉब करती हैं। वह कहती हैं कि अब मनचलों से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस दीदी की वजह से मैं सुरक्षित महसूस करती हूं। पहले घर से बाहर निकलते समय मन में कई तरह की दिक्कतें महसूस होती थीं, लेकिन जब से पुलिस दीदी की मौजूदगी और उनका सहयोग मिला है, तब से मैं खुद को सुरक्षित महसूस करती हूं। वहीं, पुलिस दीदी किसी भी परेशानी या असुरक्षा की स्थिति में खुलकर अपनी बात रखने के लिए भी प्रोत्साहित करती हैं। हम जैसी महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा है और हम बिना किसी डर के अपने काम पर आ-जा पा रहे हैं।
1045 पुलिस दीदी की टीम गठित
बता दें कि बिहार में 1045 पुलिस दीदी की टीमें गठित की गई हैं। 1,45,450 से ज्यादा स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, मॉल, पार्क जैसे अन्य सार्वजनिक स्थलों पर महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं, पुलिस दीदी केवल सुरक्षा के लिए नहीं हैं, बल्कि बेटियों की बड़ी बहन की तरह सहयोग और मार्गदर्शन भी दे रही हैं। पुलिस दीदी तथा पुलिस बल की कार्यक्षमता सुनिश्चित करने के लिए 4700 स्कूटर एवं मोटरसाइकिल भी दिए गए हैं।
इसके अलावा, बिहार पुलिस के कमजोर वर्ग प्रभाग द्वारा गश्ती व्यवस्था के प्रबंधन के लिए ‘पुलिस दीदी’ ऐप विकसित किया गया है। अभी तक पुलिस दीदी की टीमों ने 790 मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके अलावा, ‘ऑपरेशन विधि पालक’ के माध्यम से 2,694 संस्थानों में अभियान चलाया गया, जिनमें 2,113 स्कूल, 67 कॉलेज एवं 514 अन्य स्थान, जैसे छात्रावास, हाट-बाजार, चौक और रेलवे स्टेशन आदि शामिल हैं। इस अभियान के माध्यम से कुल 2,79,941 छात्राओं एवं अन्य लोगों को जागरूक किया गया।
बिहार में महिला पुलिस बल की संख्या पूरे देश की तुलना में सबसे ज्यादा है। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी बिहार की बदलती तस्वीर को दर्शाती है। ‘पुलिस दीदी’ की यह पहल महिलाओं और छात्राओं के बीच सुरक्षा का भरोसा बढ़ा रही है। सम्राट सरकार के इस विशेष अभियान के जरिए निगरानी रखते हुए महिलाओं की सुरक्षा को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाया जा रहा है।
बिहार पुलिस प्रदेशभर में अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। पुलिस की सक्रियता और निरंतर गश्त के माध्यम से आमजन सुरक्षित महसूस करते हैं। मुख्यमंत्री का उद्देश्य प्रदेश में शांति, कानून-व्यवस्था और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है, ताकि आम नागरिक बिना किसी भय के अपना दैनिक जीवन व्यतीत कर सकें। इस पहल से अपराधियों में कानून का भय बना रहेगा, साथ ही जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत होगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।