विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना के नौबतपुर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों का हमला, थाना प्रभारी घायल

Published: Sat, 02 May 2026 02:00 AM (IST)

नौबतपुर के समनपुरा गांव में एक आरोपी को गिरफ्तार करने गए बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक फोटो।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई सांकेतिक फोटो।

HighLights

  1. नौबतपुर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला।

  2. बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार हमले में हुए घायल।

  3. दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लोगों पर मामला दर्ज।

जागरण संवाददाता, नौबतपुर। थाना क्षेत्र के समनपुरा गांव में गुरुवार की रात अपराधी को पकड़ने गए बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया।

घटना में थाना प्रभारी घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लगभग 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बताया जाता है कि किसी मामले में बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार समनपुरा गांव से  एक आरोपित सन्नी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जा रहे थे, तभी ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा।

लगभग दो दर्जन ग्रामीणों ने पुलिस दल पर ईंट और डंडों से हमला कर दिया। हमले में घायल होने के बाद थाना प्रभारी अमित कुमार वहां से बचकर नौबतपुर थाने पहुंचे एवं घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

6 नामजद और 20-25 अज्ञात पर मामला दर्ज

शिकायत के आधार पर नौबतपुर थाने में 6 नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो नामजद आरोपी अनुराग उर्फ सन्नी (28) और विजेंद्र कुमार (35) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को बिहटा पुलिस ने एक कार से एक पिस्टल और कई गोलियां बरामद की थीं।

इसी मामले के आरोपी सन्नी को पकड़ने के लिए बिहटा थाना प्रभारी नौबतपुर के समनपुरा गांव पहुंचे थे। घायल थाना प्रभारी को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें- नालंदा में बरात के दौरान गाड़ी साइड करने को लेकर हुआ विवाद, फायरिंग में एक व्यक्ति घायल