विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नालंदा में बरात के दौरान गाड़ी साइड करने को लेकर हुआ विवाद, फायरिंग में एक व्यक्ति घायल

Published: Mon, 27 Apr 2026 10:19 AM (GMT+05:30)

नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र के इसुआ गांव में बारात के दौरान गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद में रोड़ेबाजी और फायरिंग हो गई।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. नालंदा में बारात के दौरान हुआ हिंसक विवाद।

  2. गाड़ी साइड करने को लेकर शुरू हुई रोड़ेबाजी, फायरिंग।

  3. गोली लगने से उदय साव गंभीर रूप से घायल।

जागरण संवाददाता, नालंदा। जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत इसुआ गांव में रविवार की शाम एक बरात के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

गाड़ी साइड करने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते रोड़ेबाजी और फायरिंग में बदल गई। इस दौरान गोली लगने से उदय साव (47) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जाता है कि गांव के ही श्रवण पासवान के पुत्र की बरात निकलने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान डीजे बजने के बीच सड़क पर गाड़ी साइड लेने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। कुछ ही देर में दोनों ओर से पत्थरबाजी होने लगी और हंगामे के बीच असामाजिक तत्वों ने फायरिंग कर दी।

विवाद से कोई लेना-देना नहीं था

घायल के पुत्र विकास कुमार ने बताया कि उनके पिता का इस विवाद से कोई संबंध नहीं था। वे घर के बाहर सड़क किनारे बैठे थे, तभी गोली लग गई।

उन्होंने कहा कि झगड़े के दौरान उनके पिता निशाना बन गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

छापामारी जारी

सरमेरा थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद में रोड़ेबाजी और फायरिंग की घटना हुई है।

गांव में स्थिति सामान्य बनाए रखने के लिए पुलिस कैंप कर रही है। दोषियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पटना से पिता-पुत्र गिरफ्तार