Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: पशुपति पारस के लगा दिग्गजों का जमावड़ा, राजद सहित इन दलों के नेता हुए शामिल

    Updated: Thu, 16 Jan 2025 11:43 AM (IST)

    रालोजपा के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज में राजद कांग्रेस व जन सुराज पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इस आयोजन में सबसे ज्यादा चर्चा लालू प्रसाद यादव को लेकर हुई। दही-चूड़ा भोज में उनके शामिल होने को बिहार की राजनीति से भी जोड़कर देखा गया। नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन के टेलर रोड स्थित आवास पर भी दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया।

    Hero Image
    पशुपति कुमार पारस के दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए लालू प्रसाद यादव

    राज्य ब्यूरो, पटना। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में बुधवार को राजद, कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) और जन सुराज पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए, जिनका स्वागत स्वयं पशुपति पारस के अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज, प्रधान महासचिव केशव सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जिनके बीच लालू प्रसाद को लेकर खासी उत्सुकता और चर्चा रही।

    दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए ये दिग्गज

    रालोजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सूरजभान सिंह, पूर्व सांसद चंदन सिंह, विधान पार्षद भूषण कुमार, जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, जन सुराज पार्टी के नेता पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान, पूर्व मंत्री अशोक सिंह, कांग्रेस नेता संजीव प्रसाद टोनी शामिल हुए।

    पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, पूर्व सांसद अशफाक करीम, राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष तनवीर हसन, पूर्व विधायक अशोक कुमार, पूर्व विधान पार्षद लालबाबू लाल, जाप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र कुशवाहा, विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति समेत अन्य नेता भी दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए।

    नितिन नवीन के चूड़ा-दही भोज में जुटे मंत्री-विधायक

    मकर संक्रांति के चूड़ा-दही भोज पर राजनीतिक दिग्गजों का जुटान जारी है। नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन के टेलर रोड स्थित आवास पर बुधवार को आयोजित चूड़ा-दही भोज में कई मंत्रियों-विधायकों और नेताओं का जुटान हुआ।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, विधानपरिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, उप मुख्यमंत्रीद्वय सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा तथा भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया समेत कई नेता-कार्यकर्ताओं ने चूड़ा-दही, तिलकुट के साथ खिचड़ी और चोखे का स्वाद लिया। नितिन नवीन ने खुद सभी का स्वागत किया और नेताओं-कार्यकर्ताओं की आगवानी की।

    गया : जदयू नेता ने किया दही-चूड़ा भोज का आयोजन

    बिसार तालाब स्थित कार्यालय में जदयू नेता कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा के द्वारा मकर संक्रांति को लेकर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी संजीव श्याम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गया में कुमार गौरव द्वारा दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया जाना आगामी चुनाव के लिए शुभ का संकेत है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर तबके के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

    जदयू नेता कुमार गौरव द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज

    जदयू नेता कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि दही-चूड़ा भोज का आयोजन में मिलन तो है ही, साथ ही संगत-पंगत में बैठने से आपसी मेल-जोल भी बढ़ता है।

    हमारी परंपरा रही है कि नई फसल जब आती है तो उसका स्वागत किया जाता है। एक दूसरे के साथ मिलकर भोज किया जाता है, उसी परंपरा के तौर पर गया में दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया।

    इस भोज में गया जिले के सभी प्रखंडों के जदयू कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने शिरकत की। दही-चूड़ा भोज का आयोजन में अवध बिहारी पटेल, पूनम कुशवाहा,सोनम दास,विनोद यादव उत्तम कुशवाहा, अजीत शर्मा,बीरेंद्र सिंह,सुल्तान अहमद,धनंजय शर्मा ,सुरेश राव, पप्पू दांगी ,शंकर चौधरी,अमरनाथ राय आदि लोग शामिल हुए।

    ये भी पढ़ें

    Mukesh Sahani: 'दिल्ली से कुछ लोग आएंगे...', 2025 के चुनाव को लेकर मुकेश सहनी ने की भविष्यवाणी, लालू का लिया नाम

    Prashant Kishor: आज अनशन तोड़ेंगे प्रशांत किशोर, अचानक क्यों लिया ये फैसला; क्या है पीके की रणनीति?

    comedy show banner
    comedy show banner