बिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद, 35 लाख टन का टारगेट और 2441 रुपये MSP तय
बिहार में 1 नवंबर से पैक्स और व्यापार मंडलों के माध्यम से धान खरीद शुरू होगी, जिसकी तैयारियों की समीक्षा ...और पढ़ें

बिहार में 1 नवंबर से धान खरीद शुरू, तैयारियों की समीक्षा पूरी
HighLights
1 नवंबर से बिहार में धान खरीद होगी शुरू।
इस वर्ष 35 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य।
साधारण धान का एमएसपी ₹2441 प्रति क्विंटल।
राज्य ब्यूरो, पटना। एक नवंबर से राज्य में पैक्सों एवं व्यापार मंडलों के स्तर पर धान खरीद होगी। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समीक्षा की गई।
इस वर्ष बिहार को 35 लाख टन धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य मिला है। साधारण धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। बै
ठक में धान अधिप्राप्ति एवं कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) की प्राप्ति की सारी तैयारियों को चुस्त-दुरुस्त करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया।
एक नवंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक कोसी, पूर्णिया, तिरहुत, दरभंगा एवं सारण प्रमंडल के सभी जिलों में धान की खरीद होगी। राज्य के शेष जिलों में 15 नवंबर से 31 मार्च तक धान खरीद निर्धारित है।
सीएमआर की प्राप्ति की अवधि एक नवंबर से 31 अगस्त तक तय की गई है। पिछले वर्ष 2025-26 में 36.85 लाख टन के लक्ष्य के विरुद्ध 36.79 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी, जो लक्ष्य का 99.84 प्रतिशत था।
इस अवधि में 5,40,469 किसानों को लाभ मिला तथा उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य के रूप में 8,807.44 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।
वहीं, इस वर्ष 2026-27 में गेहूं अधिप्राप्ति की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया गया कि 1.30 लाख टन के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 25,159 टन गेहूं की अधिप्राप्ति की गई है।
इससे 6,095 किसानों को लाभ मिला है तथा उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य के रूप में 67.89 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।
यह भी पढ़ें- सारण के हजारों किसानों को राहत, कृषि इनपुट अनुदान के आवेदनों को मिली मंजूरी; बैंक खाते में आएगा पैसा
यह भी पढ़ें- मोटे आनाज से होगी मोटी कमाई, सारण में 6 गुना बढ़ेगा मडुआ का रकबा
