Move to Jagran APP

बिहार के अफसर नहीं मानते सीएम नीतीश कुमार की बात, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्‍हा ने लगाया आरोप

Bihar News बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्‍हा ने आरोप लगाया है कि सीएम नीतीश कुमार के जनता दरबार में गए लोगों की शिकायतों का समाधान नहीं हो रहा। जन कल्‍याण संवाद कार्यक्रम में कई लोग ऐसी समस्‍याएं लेकर पहुंचे।

By JagranEdited By: Vyas ChandraPublished: Wed, 28 Sep 2022 08:00 AM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 08:00 AM (IST)
बिहार के अफसर नहीं मानते सीएम नीतीश कुमार की बात, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्‍हा ने लगाया आरोप
जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में मौजूद नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्‍हा। जागरण

पटना,  राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के जनता दरबार के जवाब में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा (Leader of Opposition Vijay Sinha) ने मंगलवार से जन कल्याण संवाद कार्यक्रम शुरू किया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सिन्हा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता की शिकायतें सुनी और उसके समाधान करने के लिए कई अधिकारियों से भी बात की। इस दौरान उन्‍होंने सीएम और डिप्‍टी सीएम पर जमकर हमला बोला। 

loksabha election banner

जनता दरबार में गए लोगों की शिकायतों का भी नहीं हुआ निपटारा 

लोक जन संवाद कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार लोगों की परेशानी को नहीं सुन रही है। यहां तक कि जनता दरबार में जो मामले जाते हैं और मुख्यमंत्री निर्देश देते हैं, अधिकारी इस निर्देश का पालन भी नहीं कर रहे हैं। कई ऐसे मामले भी हमारे पास आए हैं जो जनता दरबार में गए थे लेकिन उनका समाधान नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हनक खत्म हो गई है। यही कारण है कि अधिकारी उनके द्वारा दिए गए आदेश का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं। नई सरकार जब से बनी है तब से विभाग में भ्रष्टाचार और ज्यादा बढ़ गया है।

दिखावे के लिए कार्रवाई की बात करते हैं सीएम और डिप्‍टी सीएम 

मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री तेजस्‍वी यादव (Deputy CM Tejashwi Yadav)  सिर्फ दिखावे के लिए कार्रवाई की बात करते हैं लेकिन सच्चाई क्या है वह धीरे-धीरे सामने आ रहा है। अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। इससे पहले विजय सिन्हा ने जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। लोगों का आरोप था मुख्यमंत्री के जनता दरबार से समस्या दूर नहीं हो रही है। वहां सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। अधिकारी सीएम के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे, ऐसे अफसरों पर कार्रवाई होनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.