यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar News: पटना के पालीगंज में डंपर और बाइक की भीषण टक्कर, दो लोगों की मौत; ड्राइवर फरार
Patna Road Accident पटना के पालीगंज इलाके में भीषण सड़क हादसा हो गया। जलपुरा गांव के समीप डंपर और बाइक ...और पढ़ें

HighLights
- हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी
- घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया
- डंपर चालक को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही
संवाद सहयोगी, पालीगंज। पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के एनएच 139 मुख्यपथ पर जलपुरा गांव के पास ट्रक व बाइक की भीषण टक्कर हो गयी। इस घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।
घटना की सूचना मिलते ही पालीगंज पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।
बाइक सवार की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी मो. इस्माईल मियां के पुत्र अनवर अंसारी 50 एवं दूसरे की पहचान योगेन्द्र प्रसाद के 23 वर्षीय पुत्र नितीश कुमार के रूप में हुई है।
झूले लिए जगह देखने जा रहे थे बाइक सवार
जानकारी के मुताबिक, बिहटा थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी अनवर अंसारी व नितीश कुमार औरगांबाद जिले के हसपुरा प्रखंड के अमझर गांव में झूला लगाने के लिए जगह देखने बाइक से जा रहे थे। तभी पालीगंज थाना के जलपुरा गांव के पास ही पहुचे थे कि सामने से आ रही डंपर ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगो के द्वारा हादसे की जानकारी पालीगंज पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पालीगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।
पालीगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि हादसे में मृत युवक के स्वजन को सूचना दे दिया गया है। घटना में शामिल डंपर व चालक को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है।
यह भी पढ़ें -
Patna News: कंकड़बाग में सड़क किनारे इंसान का कटा पैर मिलने से हड़कंप, CCTV खंगाल रही पुलिस
