Move to Jagran APP

बिहार: स्टेज पर लवर ने दुल्हन के साथ कर दिया बड़ा कांड, मुंह ताकता रह गया हाथ में वरमाला लिए दूल्हा

बिहार के नालंदा में एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन दूल्हे को वरमाला पहनाने के लिए खड़ी है तभी उसका आशिक स्टेज पर चढ़ जाता है। उसके बाद वो जो हरकत करता है उसे देख लोग हैरान हो जाते हैं।

By Rahul KumarEdited By: Published: Thu, 07 Jul 2022 09:53 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jul 2022 02:01 PM (IST)
बिहार: स्टेज पर लवर ने दुल्हन के साथ कर दिया बड़ा कांड, मुंह ताकता रह गया हाथ में वरमाला लिए दूल्हा
आशिक ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन की मांग में भर दिया सिंदूर। सांकेतिक तस्वीर

जागरण संवाददाता, नालंदा। बिहार के नालंदा में एक शादी समारोह में बवाल हो गया। दुल्हन और दूल्हा स्टेज पर एक दूसरे को वरमाला पहनाने के लिए खड़े थे। इसकी तैयारी भी चल रही थी। तभी एक सनकी आशिक स्टेज पर पहुंच गया। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले उसने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। ये सब इतनी जल्दी हुआ कि सब लोग भौंचक होकर देखते रह गए। दूल्हा भी हाथ में वरमाला लिए मुंह ताकता रह गया। आशिक की इस हरकत के बाद लोगों ने उसे धर दबोचा और जमकर उसकी पिटाई की। 

loksabha election banner

खबर के मुताबिक जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव में जयमाला के दौरान प्रेमी ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। जिसके बाद वधु पक्ष के लोगों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक को माब लिंचिंग से बचाया। जख्मी शैलेंद्र राउत के पुत्र मुकेश कुमार को पुलिस इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर इलाज के लिए विम्स रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों ने घटना की प्राथमिकी का आवेदन थाने में दिया है।

ग्रामीणों ने बताया कि वरण पासवान की बेटी की शादी थी। गांव में बारात आई थी। स्टेज पर दुल्हा-दूल्हन एक-दूसरे को वरमाला डालने के खड़े थे। इसको लेकर तैयारी चल रही थी, स्टेज पर और भी महिलाएं मौजूद थी। उसी दौरान युवती का कथित प्रेमी एकाएक स्टेज पर आ गया और दुल्हन की मांग सिंदूर से भर दिया। प्रेमी की इस हरकत को देखकर सभी लोग हैरान रह गए। इसके बाद हंगामा होने लगा। वधु पक्ष के लोग युवक की पिटाई करने लगे। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों ने केस का आवेदन दिया है। जख्मी युवक इलाजरत है। जांचोपरांत पुलिस कार्रवाई करेगी। इस घटना के बाद शादी कैंसिल कर दी गई और बिना दुल्हन के ही बारात को लौटना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.