विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार के बेगूसराय में मतांतरण के लिए महिला व बेटी का अपहरण; करते रहे गंदा काम, हत्‍या की भी दी धमकी

By Rahul KumarEdited By:
Published: Tue, 26 Jul 2022 12:59 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2022 04:33 PM (IST)

Bihar Crime बिहार के बेगूसराय में एक पति ने दूसरे समुदाय के कुछ युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पति ...और पढ़ें

पति ने पत्नी और बेटी के देह व्यापार कराने का लगाया आरोप। सांकेतिक तस्वीर
पति ने पत्नी और बेटी के देह व्यापार कराने का लगाया आरोप। सांकेतिक तस्वीर

बेगूसराय, जागरण संवाददाता। बिहार के बेगूसराय में एक व्‍यक्ति ने एक समुदाय के लोगों पर मतांतरण के लिए दबाव बनाने के लिए पत्नी और विवाहित बेटी को अगवा करने तथा उनसे गंदा काम कराने का आरोप लगाया है। उसके अनुसार मतांतरण नहीं करने पर उसकी पूरे परिवार सहित हत्‍या कर दी जाएगी। विरोध करने पर आरोपितों ने पत्नी व दो बेटियों को अगवा कर लिया है। पुलिस पर पूरे मामले की लीपापोती का आरोप लगा है।

यौन शोषण व मतांतरण का दबाव बनाने के आरोप

मिली जनकारी के बनुसार बेगूसराय के डुमरी निवासी संजय साह (बदला हुआ नाम) ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में परिवाद पत्र दायर कर गांव के कुछ मुस्लिम युवकों पर दो वर्ष तक पत्नी व विवाहिता पुत्री का यौन शोषण करने और अब मतांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने दो अन्य अविवाहित पुत्रियों पर देह व्यापार के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने पुलिस से प्रतिवेदन की मांग की है।

कराते रहे शराब का धंधा, दूसरी बेटियों पर भी नजर

संजय साह (बदला हुआ नाम) एवं उनके स्वजनों ने बताया कि गांव के बीते दो वर्षों से मो. अरमान, मो. जाहिद एवं हनीफ मियां के पुत्र उनकी पत्नी व विवाहिता पुत्री से गंदा काम करा रहे हैं। अब दो अविवाहित पुत्रियों पर भी उनकी नजर है। वे उनके घर में ही शराब का धंधा भी कराते रहे हैं।

बजरंग दल का पुलिस पर लीपापाती का आरोप

मामले की संवेदशीलता को देखते हुए कोर्ट परिसर में ही बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे। उन्‍होंने स्थानीय पुलिस पर पर लीपापोती करने का आरोप लगाया। साथ ही अगवा महिला व उसकी दो बेटियों की सकुशल बरामदगी की मांग की।

अल्पसंख्यक बहुल गांव में हिंदूओं पर बनाते दबाव

विदित हो कि बेगूसराय के सिंघौल का डुमरी गांव अल्पसंख्यक बहुल है। इसके पूर्व भी गांव के ही कोचिंग संचालक द्वारा लव जिहाद के तहत हिंदू लड़की को बहला-फुसला कर मतांतरण कराने का मामला प्रकाश में आ चुका है। गांव के लोग बताते हैं कि हिंदूओं की संख्या कम होने की वजह से उनपर दबाव बनाया जाता रहा है।

पत्‍नी व दो बटियों को अगवा कर दे रहे धमकियां

संजय साह ने न्‍यायालय में दायर परिवाद में कहा है कि घर में शराब का धंधा व अनैतिक काम कराए जाने का जब उनके माता-पिता ने विरोध किया तो आरोपितों ने पत्नी व पुत्रियों को अगवा कर उन्‍हें देह व्यापार के लिए बेच देने या हत्या करने की धमकी दी। उन्‍होंने मतांतरण करने के लिए धमकी दी है।

पुलिस ने बताया पति-पत्‍नी विवाद का मामला

मामले को सिंघौल पुलिस ओपी के प्रभारी दीपक कुमार ने पति-पत्नी का विवाद बताया है। उनके अनुसार दो दिन पूर्व ही पत्नी ने पति के खिलाफ मारपीट का सनहा दिया है। उन्‍होंने कहा कि जहां तक मतांतरण व अनैतिक व्यापार कराए जाने का आरोप है, इसकी जांच की जा रही है। दूसरी ओर संजय साह ने घटना के पीछे पारिवारिक विवाद के आरोप से इनकार किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।