यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar News: गृह विभाग का रिमाइंडर, 95 IPS अफसरों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा; 31 जनवरी है डेडलाइन
बिहार कैडर के 95 आईपीएस अधिकारियों ने अभी तक वर्ष 2023 की वार्षिक अचल संपत्ति का ब्योरा ऑनलाइन समर्पित नहीं ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार कैडर के 95 आईपीएस अधिकारियों ने अभी तक वर्ष 2023 की वार्षिक अचल संपत्ति का ब्योरा ऑनलाइन समर्पित नहीं किया है। इस बाबत गृह विभाग ने डीजीपी को पत्र लिखकर एक बार स्मारित कराया है। इसके साथ ही आईपीएस अधिकारियों की सूची भी संलग्न की है।
विभाग ने अपने पत्र में लिखा है कि आईपीएस अधिकारियों को वार्षिक अचल संपत्ति विवरणी, पहली जनवरी को उपलब्ध संपत्ति की स्थिति के आधार पर स्पैरो सिस्टम के अंतर्गत 31 जनवरी तक ऑनलाइन समर्पित करना है। इसे ससमय पूरा करना निगरानी स्वच्छता दिए जाने की आवश्यक एवं अनिवार्य शर्त है।
गृह विभाग ने इसके पूर्व भी 18 दिसंबर और नौ जनवरी को पत्र लिखकर अचल संपत्ति की विवरणी ऑनलाइन समर्पित करने का निर्देश दिया था। यह तीसरी बार विभाग की ओर से पत्र लिखा गया है। विभाग ने डीजीपी को वार्षिक अचल संपत्ति की विवरणी 31 जनवरी तक उपलब्ध कराने को लेकर आईपीएस अधिकारियों को निर्देश जारी करने को कहा है।
