विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: कोरोना टीकाकरण में पटना के बाद बक्सर दूसरे स्थान पर, 10 लाख 29 हजार लोगों को दी गई वैक्सीन

By Rahul KumarEdited By:
Published: Tue, 05 Oct 2021 05:51 PM (IST)

Bihar News कोरोना वायरस के खात्मे को लेकर बिहार में तेजी से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। बक्सर में ...और पढ़ें

बक्सर में 10 लाख 29 हजार लोगों को दिया गया कोरोना का टीका। सांकेतिक तस्वीर
बक्सर में 10 लाख 29 हजार लोगों को दिया गया कोरोना का टीका। सांकेतिक तस्वीर

राजेश तिवारी, बक्सर।  32.54 लाख लोगों को फर्स्ट तथा 18.7 लाख लोगों को वैक्सीन का सेकेंड डोज देकर पटना ने अब तक बिहार में कोविड वैक्सीनेशन में अव्वल स्थान प्राप्त किया है तो, 8.22 लोगों को प्रथम एवं 2.7 लाख लोगों को दूसरा डोज देकर बक्सर ने भी दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। इन दोनों जिलों के बाद मुंगेर तीसरे स्थान पर पहुंचा है। दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित मेगा वैक्सीनेशन अभियान के बाद पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल बक्सर चर्चा में आ गया है। प्रदेश के 38 जिलों में पटना के बाद बक्सर का स्थान है तो अररिया इस मामले में सबसे पिछले पायदान पर पहुंच गया है।

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा.राजकिशोर सिंह ने बताया कि कुल लक्ष्य के विपरीत हासिल हुई टीकाकरण की उपलब्धि के आधार पर सभी जिलों की नंबरिंग की गई है। डीआईओ ने बताया कि टीकाकरण के फर्स्ट डोज में पटना ने 73.5 तथा दूसरे डोज में 55.5 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है जबकि, बक्सर ने 66.5 फीसद लोगों को प्रथम और 25.2 प्रतिशत लोगों को दूसरा डोज दिया है। जिले में कुल 8 लाख 22 हजार 48 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक तथा 2 लाख 7 हजार 361 लोगों को दूसरी डोज दी गई है। इस तरह अब तक जिले में 10 लाख 29 हजार 361 लोगों को इसकी पहली एवं दूसरी दोनों डोज दी जा चुकी है। 

सदर प्रखंड में 2.46 लाख लोगों को पड़ी वैक्सीन 

वैक्सीनेशन में जिला मुख्यालय का शहरी इलाका एवं सदर प्रखंड ने सबसे बेहतर काम किया है। यहां तीन अक्टूबर तक 2 लाख 46 हजार 525 लोगों को वैक्सीन की पहली एवं दूसरी डोज दी जा चुकी है। 2.46 लाख में एक लाख 82 हजार 26 लोगों को यहां वैक्सीन की पहली एवं 64 हजार 499 लोगों को इसकी दूसरी डोज दी गई है। 

अभी पोलियो की तर्ज पर चल रहा अभियान

अभी जिले में पोलियो की तर्ज पर छह दिवसीय अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत पोलियो सुपरवाइजर द्वारा पोलियो अभियान के दौरान चिह्नित किए गए इलाकों में अभियान चलाकर लोगों को टीकाकृत किया ज रहा है। इस दौरान खासकर सेकेंड डोज पर फोकस किया जा रहा है।

बक्सर में 3 अक्टूबर तक टीकाकरण का हाल

 कुल कोरोना टीकाकरण - 1029361 

फर्स्ट डोज लेने वाले - 822048 

दूसरा डोज लेने वाले- 207313 

फर्स्ट डोज लेने वाले स्वास्थ्यकर्मी- 6661 

दूसरा डोज लेने वाले स्वास्थ्यकर्मी- 5607 

टीका लेने वाले 60 साल से अधिक के लोग- 140094 

फर्स्ट डोज लेने वाले 45 से 59 उम्रवर्ग के लोग- 177224 

दूसरा डोज लेने वाले 45 से 59 उम्रवर्ग के लोग - 57400 

फर्स्ट डोज लेने वाले फ्रंट लाइन वर्कर - 7368 

दूसरा डोज लेने वाले फ्रंट लाइन वर्कर - 6084

 3 अक्टूबर तक किस प्रखंड के कितने लोगों ने लिया टीका 

1. बक्सर - 246525 

2. ब्रह्मपुर - 98569 

3. चक्की - 26060 

4. चौंगाई - 54512 

5. चौसा - 66556 

6. डुमरांव - 144600 

7. इटाढ़ी - 87189 

8. केसठ - 31365 

9. नावानगर - 82780 

10. राजपुर - 94993 

11. सिमरी - 96212

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. राजकिशोर सिंह ने बताया कि 3 अक्टूबर तक जिले में 10.29 लाख लोगों को कोविड की पहली एवं दूसरी दोनों डोज दी जा चुकी है। कोविड टीकाकरण में जिले ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। यह जिले के लिए अच्छी उपलब्धि है।