Move to Jagran APP

बिहारः पवन सिंह ने प्रेमिका से मिलने को गाया गाना, 'पुदीना ऐ हसीना' यू-ट्यूब पर हुआ नंबर वन

पवन सिंह ने एक बार फिर अपने नए गाने से भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। पवन सिंह का नया गाना पुदीना ऐ हसीना रिलीज हो गया है इंटरनेट पर आते ही खूब वायरल भी हो रहा है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 06 Jun 2021 11:38 AM (IST)Updated: Sun, 06 Jun 2021 11:38 AM (IST)
बिहारः पवन सिंह ने प्रेमिका से मिलने को गाया गाना, 'पुदीना ऐ हसीना' यू-ट्यूब पर हुआ नंबर वन
नए गाने 'पुदीना ऐ हसीना' के एक सीन में पवन सिंह।

जागरण टीम, पटना। पवन सिंह ने एक बार फिर अपने नए गाने से भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। पवन सिंह का नया गाना 'पुदीना ऐ हसीना' रिलीज हो गया है, इंटरनेट पर आते ही खूब वायरल भी हो रहा है। गाने के रिलीज के कुछ ही समय में यह यू-ट्यूब पर ट्रेंडिंग म्यूजिक में नंबर वन हो गया है। 'पुदीना ऐ हसीना' गाना मशहूर म्यूजिक कंपनी वेब के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। 

loksabha election banner

ठेल पर पुदीना लेकर निकल जाते हैं पवन

'पुदीना ऐ हसीना' एक शानदार गाना है, जिसका थीम बेहद रोमांटिक है। लॉकडाउन की वजह से एक प्रेमी यानी पवन सिंह की प्रेमिका घर में कैद हो जाते हैं। ऐसे में पवन उससे मिलने को बेताब रहते हैं। फिर पवन के दोस्त ने उसे अपनी प्रेमिका से मिलने की तरकीब बताता है जिसके बाद दोनों ठेले पर पुदीना लेकर चल निकलते हैं। फिर जो हुआ वो देख कर आप भी दंग रह जायंगे। गाने में पवन ने इसी स्टोरी के जरिये एक प्रेमी की बेताबी का सामने रखा है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। 

अनुपमा यादव ने भी अपनी दी है अपनी आवाज

पवन सिंह के इस बेहतरीन गाना पुदीना ऐ हसीना में अनुपमा यादव ने भी अपनी आवाज दी है। लिरिक्स कुमार पांडेय और अर्जुन अकेला का है। म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह हैं। वीडियो एडीटर रवि पंडित, पीआरओ रंजन सिन्हा (Ranjan Sinha) हैं। आपको बता दें कि पवन सिंह का गाना हमेशा से भोजपुरी के ऑडियंस के लिए प्राथमिकता रही है, इसलिए जब भी उनका कोई गाना रिलीज होता है तो वो तुरंत वायरल हो जाता है। वैसे भी पवन के चाहने वाले पूरे देश में हैं। बॉलीवुड की भी नज़र पवन सिंह के काम पर रहता है, तभी वे भोजपुरी के साथ बॉलीवुड में भी पसंद किए जाने लगे हैं। गाने को सुनने के लिए https://youtu.be/ua-bwaciKAM" rel="nofollow इस लिंक पर जाया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.