Move to Jagran APP

Bihar News: जयमाल के बाद अचानक दुल्हन ने किया शादी से इनकार, स्टेज पर लड़की को देखता रह गया दूल्हा

Bihar News बिहार के छपरा में एक शादी समारोह में अचानक अफरा-तफरी मच गई। जयमाल के बाद दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। लड़की के पिता के लाख मनाने पर भी लड़की शादी के लिए तैयारी नहीं हुई।

By rajeev kumarEdited By: Rahul KumarPublished: Sun, 27 Nov 2022 10:10 AM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2022 11:07 PM (IST)
Bihar News: जयमाल के बाद अचानक दुल्हन ने किया शादी से इनकार, स्टेज पर लड़की को देखता रह गया दूल्हा
छपरा में दुल्हन ने शादी से किया इंकार। सांकेतिक तस्वीर

जागरण संवाददाता, छपरा:  बिहार के सोनपुर में एक शादी में दूल्हे को बिना दुल्हन को बारात लेकर वापस लौटना पड़ा। सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन जयमाल के बाद अचानक दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद काफी देर तक चला मान मनौव्वल का दौर चला लेकिन दुल्हना नहीं मानी।

loksabha election banner

मंडप पर दुल्हन ने किया शादी से इंकार

सोनपुर में जयमाला की रस्म पूरी होने के बाद वधू ने अचानक शादी करने से इंकार कर दिया। परिणाम स्वरूप बिना दुल्हन के ही शुक्रवार की देर रात बारात वापस लौट गयी। बताया जाता है कि बारात छपरा शहर से सोनपुर आई थी। हालांकि लड़के पक्ष वालों का कहना है कि लड़की पसंद नहीं आयी। इसलिए शादी से इंकार कर दिये। बारात वापस लौटने की घटना क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।

स्टेज पर लड़की ने शादी से किया इंकार

मिली जानकारी के अनुसार सोनपुर के गोला बाजार के एक दुकानदार की बेटी की बारात छपरा टाउन के एक मोहल्ले से आई थी। दरवाजा लगाए जाने की रस्म पूरी हुई। नाचते गाते बारातियों ने जलपान भी किया। इसके द्वारपूजा की रस्म पूरी की गई। इसके थोड़ी ही देर बाद जयमाला का कार्यक्रम आयोजित था। जयमाल के दौरान लड़की स्टेज पर आकर बैठी। दूल्हा जैसे ही जयमाला के स्टेज पर पहुंचे, वधू की सहेलियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद जयमाला की रस्म भी पूरी हुई। जयमाल के थोड़ी ही देर बाद वधू ने अचानक शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में अफरा तफरी मच गई। मान मनौवल का दौर काफी देर तक चलता रहा। लेकिन बात नहीं बनी।

बिना दुल्हन के बारात लेकर लौटा दूल्हा

 दुल्हन अपनी बात पर अड़ी रही। उसके पिता के द्वारा भी समझाने की कोशिश की गई। अतंत: दूल्हे को बिना दुल्हन के साथ लिए ही बारातियों के संग अपने घर वापस लौटना पड़ा। हालांकि इस बाबत किसी भी पक्ष के द्वारा स्थानीय थाना को सूचना नहीं दी गई। किसी ने कोई आवेदन भी थाना में नहीं दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.