विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Weather Update: बिहार में मानसून की विदाई के साथ बारिश की आशंका, 8 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट 

Published: Tue, 06 Oct 2026 07:29 AM (IST)

बिहार से मानसून की विदाई के बाद चक्रवाती परिसंचरण और कम दबाव के क्षेत्र के कारण मौसम में बदलाव आया है।

बारिश का अलर्ट। फाइल फोटो

बारिश का अलर्ट। फाइल फोटो

HighLights

  1. बिहार से मानसून की विदाई, चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव।

  2. आठ जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात, हल्की बूंदाबांदी की संभावना।

  3. किशनगंज में सर्वाधिक वर्षा दर्ज, अगले चार दिन मौसम में बदलाव।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार से मानसून की विदाई होने के साथ हवा का चक्रवाती परिसंचरण क्षेत्र का प्रभाव बना हुआ है।

वहीं, पूर्वोत्तर बिहार से उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने के कारण मौसम में बदलाव की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ आठ जिलों के अररिया, पूर्वी व पश्चिम चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ इन स्थानों पर हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार हैं।

इन स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। अगले चार दिनों तक अलग-अलग भागों में इसी प्रकार के मौसम बने रहने की संभावना है।

बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के किशनगंज एवं पश्चिमी चंपारण जिले के अलग-अलग भागों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। पटना सहित कई स्थानों पर बादल और धूप के साथ मौसम शुष्क बना रहा।

किशनगंज के ठाकुरगंज में 70.2 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस एवं 37.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राजगीर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। पछुआ के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 34.2 26.1
गया 33.4 23.6
भागलपुर 33.6 25.4
मुजफ्फरपुर 31.8 26.1

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)