विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार से मॉनसून की रवानगी शुरू, जाते-जाते कई जिलों में कराएगा बारिश; IMD का अलर्ट 

Published: Sun, 04 Oct 2026 05:56 PM (IST)

बिहार में मॉनसून की विदाई प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने ट्रफ के कारण अगले ...और पढ़ें

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. बिहार में मॉनसून की विदाई प्रक्रिया हुई शुरू।

  2. बंगाल की खाड़ी में ट्रफ से आंशिक बारिश का अनुमान।

  3. कुछ जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी।

डिजिटल डेस्क, पटना। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार बिहार में मॉनसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

हालांकि, बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में बने ट्रफ (कम दबाव के क्षेत्र) के प्रभाव के कारण बिहार के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक आंशिक बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटों का मौसम

विगत 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तर-मध्य एवं उत्तर-पूर्व हिस्सों के एकाध स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 37.4°C (कैमूर/औरंगाबाद) में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया है।

वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.4°C (राजगीर, नालंदा) में दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में फॉरबिसगंज (4.2 मिमी) और खानपुर (4.2 मिमी) में हल्की बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने 4 से 10 अक्टूबर के दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई है, लेकिन कुछ जिलों के लिए बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने बताया कि कल 5 अक्टूबर सोमवार को राज्यभर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: बिहार में विदाई से पहले फिर बरसेगा मानसून, 6 से 9 अक्टूबर तक IMD का अलर्ट