विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather Update: बिहार में 4 दिन की देरी से पहुंचेगा मानसून, अगले 3 दिनों में 3 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

Published: Fri, 05 Jun 2026 07:41 AM (IST)

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून चार दिन की देरी से पहुंचेगा, जिससे मानक तिथि से 3-4 दिन का विलंब हो सकता ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड तस्वीर

एआई जेनरेटेड तस्वीर

HighLights

  1. मानसून बिहार में चार दिन देरी से पहुंचेगा।

  2. अगले तीन दिनों में तापमान 2-3 डिग्री बढ़ेगा।

  3. कई जिलों में लू और उमस भरी गर्मी।

जागरण संवाददाता, पटना। देश में दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है। चार दिन की देरी से चार जून को केरल में मानसून पहुंच गया है। प्रदेश में आमतौर पर 15 जून के आसपास मानसून पहुंचता है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि प्रदेश में मानसून आने में मानक तिथि से तीन से चार दिनों की देरी हो सकती है। 

मानसून से पूर्व प्रदेश के कई स्थानों का मौसम शुष्क और गर्म बने रहने की संभावना। कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी की स्थिति बने रहने के आसार हैं। 

पटना के आसपास बादल छाए रहने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित आसपास इलाकों में बादल छाए रहने के साथ उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना रहेगा। जबकि, दक्षिण भागों के कई जिलों में गर्म दिन और लू जैसी स्थिति बनी रहेगी। 

गुरुवार को पटना सहित 23 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान इस सीजन में 40.2 डिग्री सेल्सियस एवं 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर सबसे गर्म रहा। 

प्रदेश के मोतिहारी, कैमूर, औरंगाबाद, डेहरी, शेखपुरा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तापमान दर्ज किया गया। सारण जिले में 37 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर में 3.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 

तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि

मौसम विभाग के अनुसार छह से 10 जून के दौरान उत्तर बिहार के ज्यादातर जिलों में मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है। जबकि, दक्षिण भागों का मौसम गर्म होने के साथ लू जैसे हालात बने रहेंगे। अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार है।

प्रमुख शहरों में दर्ज हुई वर्षा (मिमी में)

स्थान वर्षा (मिमी)
मधुबनी (हरलखी) 3.0 mm
सीतामढ़ी (बेलसंड) 2.6 mm
सीतामढ़ी (बोखरा) 1.2 mm

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
पटना 40.2 29.8
गया 39.2 28.0
भागलपुर 37.8 27.3
मुजफ्फरपुर 37.6 29.5