विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Monsoon Update: मानसून का इंतजार और कितना? बिहार में चौंका सकता है मौसम का मिजाज

By Shubh Narayan PathakEdited By:
Published: Wed, 18 May 2022 12:40 PM (IST)Updated: Wed, 18 May 2022 08:11 PM (IST)

Monsoon Latest News मानसून से इस बार भी अच्‍छी बारिश की उम्‍मीद है। अंडमान के रास्‍ते मानसून बंगाल की खाड़ी ...और पढ़ें

Bihar Monsoon 2022 News: बिहार में मानसून के आगमन में अब ज्‍यादा वक्‍त नहीं। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
Bihar Monsoon 2022 News: बिहार में मानसून के आगमन में अब ज्‍यादा वक्‍त नहीं। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पटना, आनलाइन डेस्‍क। Bihar Monsoon Latest News: मानसून ने भारत में दस्‍तक दे दी है। तीखी धूप और उमस से परेशान लोगों को इसके साथ ही राहत की उम्‍मीद भी जगी है। मानसून ने फिलहाल अंडमान-निकोबार में एंट्री की है। इसके बाद मानसून बंगाल की खाड़ी से गुजरते हुए भारत की मुख्‍य भूमि तक पहुंचेगा। बिहार के लोग इस बात के इंतजार में हैं कि मानसून का असर उनके यहां कब त‍क दिखेगा। बिहार के अलग-अलग हिस्‍सों में मई के महीने में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, लेकिन यह बारिश मानसून से पहले की है। कुछ दिनों पहले तक उम्‍मीद जताई जा रही थी कि पिछले साल की तरह इस बार भी मानसून वक्‍त से पहले बिहार पहुंच सकता है। 

जून के मध्‍य में बिहार आने का समय

मानसून के बिहार आने का औसत समय जून महीने का मध्‍य हिस्‍सा है। अमूमन 15 जून के आसपास मानसून बिहार में प्रवेश कर जाता है, जो अगस्‍त-सितंबर तक राज्‍य में बारिश कराता है। वर्ष 2021 में बिहार के लोगों को मानसून का अधिक इंतजार नहीं करना पड़ा था। दरअसल, पिछले साल अप्रैल महीने से ही अलग-अलग चक्रवातों के कारण बिहार में बारिश होती ही रह गई। पिछले साल प्रि मानसून में बिहार में अच्‍छी बारिश हो गई थी। लोगों को लू की तपिश झेलने का मौका ही नहीं मिला और जून के दूसरे हफ्ते की शुरुआत में ही मानसून की बारिश शुरू हो गई थी। 

पिछले पांच सालों में सबसे पहले आ सकता है मानसून 

वर्ष 2021 में मानसून का बिहार में आगमन 11 जून को जबकि वर्ष 2019 में 12 जून को हुआ था। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र के एक्‍सपर्ट ने पिछले हफ्ते दावा किया था कि इस वर्ष अगर मौसम में कोई बड़ी हलचल नहीं होती है, तो आठ से 10 जून के बीच भी मानसून बिहार में कदम रख सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह पिछले वर्षों के मुकाबले काफी पहले होगा। आपको बता दें कि मानसून के 27 मई तक केरल में दस्‍तक देने के आसार हैं।

मानसून को लेकर जानिए क्‍या है ताजा अपडेट 

मानसून को लेकर ताजा अपडेट राष्‍ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र ने जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से एक चार्ट जारी कर बताया गया है क‍ि किस राज्‍य में मानसून कब तक प्रवेश कर सकता है। इस चार्ट के मुताब‍िक बिहार में मानसून का प्रवेश किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार के रास्‍ते होगा। सामान्‍य रूट भी यही है। पूूूूूूर्वोत्‍तर भारत से होते हुए मानसून ब‍िहार के पूूूर्वी जिलों में 10 जून के आसपास आ सकता है। मध्‍य बिहार तक मानसून के सक्रिय होने के ल‍िए 15 जून तक का इंतजार करना पड़ सकता है। पिछले साल 13 जून को बिहार के पूर्णिया में मानसून की पहली बारिश हुुुई थी।