विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के 700 मॉडल स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, हर स्कूल के लिए नियुक्त होंगे नोडल अफसर

Published: Thu, 24 Sep 2026 08:03 AM (IST)

बिहार के 700 मॉडल स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों और आधारभूत संरचना की निगरानी के लिए प्रत्येक स्कूल में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।

बिहार के 700 मॉडल स्कूलों की बदलेगी तस्वीर(एआई जेनरेटेड तस्वीर )

बिहार के 700 मॉडल स्कूलों की बदलेगी तस्वीर(एआई जेनरेटेड तस्वीर )

HighLights

  1. प्रत्येक मॉडल स्कूल के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त होगा।

  2. अधिकारी शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत संरचना की निगरानी करेंगे।

  3. विद्यार्थियों के नियमित मूल्यांकन हेतु साप्ताहिक विषयवार टेस्ट होंगे।

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य में सरस्वती विद्या निकेतन के रूप में संचालित 700 मॉडल स्कूलों के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। ये अधिकारी विद्यालय को गोद लेकर उसकी शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत संरचना और शिक्षण व्यवस्था की निगरानी करेंगे। इस संबंध में शिक्षा सचिव राजीव रौशन ने सभी जिलों को निर्देश दिया। 

उन्होंने बुधवार को वर्चुवल मीटिंग में मॉडल स्कूलों की आधारभूत संरचना, शैक्षणिक गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में सभी जिला शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।

कोचिंग और अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं की समीक्षा 

उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को अधिकारियों की टीम मॉडल स्कूलों का निरीक्षण करेगी। अधिकारी स्कूलों की आधारभूत संरचना, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित कोचिंग और अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। 

निरीक्षण से संबंधित फोटो एवं वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर प्रसारित किए जाएंगे। निरीक्षण के लिए अधिकारियों की जिलावार सूची तैयार की गइ है।

हर मंगलवार को विषयवार टेस्ट

प्रगति जांच के लिए हर मंगलवार को विषयवार टेस्ट, एक माह में चार सचिव ने कहा कि मॉडल स्कूलों में विद्यार्थियों के नियमित मूल्यांकन के लिए हर मंगलवार को विषयवार टेस्ट आयोजित किया जाएगा। हर कक्षा के बोर्ड पर प्रश्न लिखे जाएंगे। इसके लिए अलग से प्रश्नपत्र जारी नहीं किया जाएगा। 

एक माह में चार विषयों का टेस्ट लिया जाएगा। शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर विद्यार्थियों को फीडबैक देंगे, ताकि उनकी प्रगति का पता चल सके और आवश्यक सुधार किया जा सके। मंगलवार को अवकाश होने पर बुधवार को टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बिहार और थाईलैंड के बीच बढ़ेगा पर्यटन कारोबार, बौद्ध सर्किट के प्रचार-प्रसार व सीधी कनेक्टिविटी पर बनी रणनीति