विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार विधान परिषद चुनाव में प्रचार थमा, अब बूथ प्रबंधन में जुटे प्रत्याशी; 8 सीटों के लिए 23 को वोटिंग

Published: Wed, 21 Oct 2026 07:29 PM (IST)

बिहार विधान परिषद की 8 शिक्षक एवं स्नातक कोटे की सीटों के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। अब प्रत्याशी ...और पढ़ें

पटना में वज्रगृह सह मतगणना केंद्र का न‍िरीक्षण करते प्रमंडलीय आयुक्‍त। सौ-कमिश्‍नरी

पटना में वज्रगृह सह मतगणना केंद्र का न‍िरीक्षण करते प्रमंडलीय आयुक्‍त। सौ-कमिश्‍नरी

HighLights

  1. 8 विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव प्रचार समाप्त।

  2. 23 अक्टूबर को होगा मतदान, 5.32 लाख मतदाता।

  3. मतगणना 27-28 अक्टूबर को, 150 प्रत्याशी मैदान में।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधान परिषद में शिक्षक एवं स्नातक कोटे की 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होना है। इससे पहले बुधवार की शाम चुनाव प्रचार का दौर थम गया।

अब प्रत्याशी बूथ प्रबंधन में जुटे हैं। वहीं, निर्वाचन आयोग तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। कुल 933 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 532847 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

8 सीटों के लिए बनाए गए हैं कुल 933 मतदान केंद्र

इनमें 386199 पुरुष और 146611 महिला हैं। स्नातक श्रेणी की सीटों के लिए कुल 492594 और शिक्षक श्रेणी की सीटों के लिए 40253 मतदाता हैं। इनमें 37 मंगलामुखी (थर्ड जेंडर) मतदाता हैं।

शिक्षक कोटे की चार (पटना, दरभंगा, सारण व तिरहुत) एवं स्नातक कोटे की भी चार (पटना, दरभंगा, तिरहुत, व कोसी) सीटों पर चुनाव हो रहा है।

शिक्षक कोटे की सीटों के लिए 40,253 और स्नातक श्रेणी की सीटों के लिए 4,92,594 मतदाता हैं। कुल 150 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के उपरांत 27 अक्टूबर को मतों की गिनती शुरू होगी।

स्‍नातक का परिणाम 28 तक आने की उम्‍मीद

संभावना है कि शिक्षक सीट का परिणाम 27 की देर रात आ जाए लेकिन स्नातक का परिणाम 28 की सुबह तक आने का अनुमान है।

चुनाव लड़ने वाले कुल 150 में 90 प्रत्याशी स्नातक कोटे की चार सीटों के लिए भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं, शिक्षक कोटे की चार सीटों के लिए 60 प्रत्याशी मैदान में हैं।

आयोग ने मतदाताओं की सूची सीईओ की वेबसाइट पर घोषित कर दी है। मतदाता निर्धारित 12 प्रमाण पत्र में कोई भी एक प्रमाण दिखाकर मत डाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर वोटिंग 23 को, 150 उम्मीदवारों की क‍िस्‍मत तय करेंगे 5.32 लाख वोटर, समझें गण‍ित