विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार विधान परिषद चुनाव: BJP ने खोले पत्ते, 4 सीट पर प्रत्याशी तय; पटना शिक्षक से मैदान में नवल किशोर

Published: Tue, 29 Sep 2026 01:45 PM (IST)

भाजपा ने बिहार विधान परिषद की आठ में से अपने कोटे की चार सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर ...और पढ़ें

नवल क‍िशोर यादव, सर्वेश कश्‍यप, प्रो. एनके यादव और नरेंद्र प्रसाद स‍िंह। फाइल

नवल क‍िशोर यादव, सर्वेश कश्‍यप, प्रो. एनके यादव और नरेंद्र प्रसाद स‍िंह। फाइल

HighLights

  1. भाजपा ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए 4 प्रत्याशी घोषित किए।

  2. पटना शिक्षक से नवल किशोर यादव, कोसी स्नातक से डॉ. एनके यादव।

  3. दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार, तिरहुत शिक्षक से नरेंद्र सिंह।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने कोटे की चार सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई है। पार्टी ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधान पार्षद नवल किशोर यादव को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. एनके यादव को दोबारा मौका दिया गया है। भाजपा ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार को प्रत्याशी बनाया है। तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नरेंद्र प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

चार सीटों पर भाजपा ने उतारे उम्मीदवार

भाजपा के घोषित उम्मीदवारों में दो ऐसे नाम हैं, जो पहले से विधान परिषद में हैं और पार्टी ने उन्हें फिर से चुनाव मैदान में उतारा है। नवल किशोर यादव पटना शिक्षक और डॉ. एनके यादव कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।

वहीं, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नरेंद्र प्रसाद सिंह को मौका दिया गया है।

सर्वेश कुमार वर्तमान में निर्दलीय विधान पार्षद हैं, जबकि नरेंद्र प्रसाद सिंह भी विधान पार्षद रहे हैं। वे तिरहुत शिक्षक सीट पर निर्वाचित हो चुके हैं। 

बिहार में आठ सीटों पर होना है चुनाव

बिहार विधान परिषद की स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की कुल आठ सीटों पर चुनाव होना है। इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

निर्वाचन आयोग ने बिहार की इन आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान की तारीख निर्धारित की है। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी।

भाजपा ने अपने हिस्से की चार सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इससे अब इन निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट हो गई है।

यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: जदयू ने चार सीटों पर उतारे उम्मीदवार, नीरज कुमार समेत इन नेताओं को मिला टिकट