विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में खान एवं भूतत्व विभाग चुनेगा पेशेवर एजेंसी, डिजिटल और सोशल मीडिया से होगा योजनाओं का प्रचार

Published: Sun, 18 Oct 2026 07:20 PM (IST)

बिहार खान एवं भूतत्व विभाग अपनी योजनाओं और गतिविधियों के डिजिटल प्रचार-प्रसार के लिए एक पेशेवर एजेंसी का चयन करेगा।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. खान विभाग डिजिटल प्रचार हेतु एजेंसी चुनेगा।

  2. योजनाओं, गतिविधियों के लिए रचनात्मक सामग्री बनेगी।

  3. 12 नवंबर 2026 तक निविदाएं जमा होंगी।

राज्य ब्यूरो, पटना। प्रदेश सरकार का खान एवं भूतत्व विभाग अपने इंटरनेट मीडिया खातों के संचालन, प्रचार सामग्री तैयार करने और डिजिटल माध्यमों से सूचनाओं के प्रसार के लिए पेशेवर एजेंसी का चयन करेगा।

इसके लिए विभाग ने निविदा जारी की है। एजेंसी का चयन तकनीकी और वित्तीय प्रस्ताव के आधार पर दो-बोली प्रणाली से किया जाएगा।

खान एवं भू-तत्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिन एजेंसी का चयन इस कार्य के लिए होगा संबंधित एजेंसी को विभाग के इंटरनेट मीडिया खातों का प्रबंधन करना होगा।

इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं, विभागीय गतिविधियों, उपलब्धियों और महत्वपूर्ण सूचनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए रचनात्मक सामग्री तैयार करने की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। एजेंसी को डिजिटल माध्यमों से विभाग की गतिविधियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार करना होगा।

12 नवंबर तक जमाकर सकते हैं प्रस्ताव

इस काम के लिए एजेंसी का चयन ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक एजेंसियां 12 नवंबर 2026 को शाम पांच बजे तक अपना निविदा प्रस्ताव जमा कर सकती हैं।

निविदा प्रक्रिया में तकनीकी और वित्तीय प्रस्ताव अलग-अलग आधार पर लिए जाएंगे। बता दें कि विभाग द्वारा पूरे राज्य में बालू खनन के साथ पत्थर खनन की योजना पर अब कार्य प्रारंभ हो रहा है।

इसके साथ ही क्रिटिकल मिनरल के खनन पर भी विभाग कार्य कर रहा है। नई योजनाओं में वैश्विक स्तर पर निवेश आकर्षित करने के लिए विभाग ने अपनी योजनाओं के व्यापक प्रचार की योजना बनाई है। जिसके मद्देनजर पेशेवर एजेंसी को यह जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें- बिहार में बालू की किल्लत होगी खत्म, 6 जिलों में नए घाटों से खनन की तैयारी; 452 घाटों की जल्द होगी नीलामी