यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Lockdown: संग्रहालय, स्टेडियम, जिम और खेल बंद करने का आदेश वापस, कल सीएम नीतीश लेंगे फैसला
कला संस्कृति एवं युवा विभाग ने राज्य के सभी संग्रहालय पुरातात्विक स्थल स्मारक स्टेडियम और जिम आदि को बंद करने ...और पढ़ें

पटना, राज्य ब्यूरो। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग (Bihar Art, Culture and Youth Department) ने राज्य के सभी संग्रहालय (museum) ,पुरातात्विक स्थल (heritage site) , स्मारक (memorial) , स्टेडियम (stadium) और जिम (Gym) आदि को बंद करने का आदेश 24 घंटे के अंदर ही वापस ले लिया है। खेल आयोजनों और प्रशिक्षण (sports activities and training) पर लगी रोक भी हटा ली गई है। इस बाबत शनिवार को नया आदेश जारी कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार बिना आपदा प्रबंधन समूह (Disaster Management group) से विचार-विमर्श किये विभागीय स्तर पर आदेश जारी कर दिया गया था। जल्द ही राज्य सरकार के स्तर पर विचार- विमर्श कर समेकित रूप से नया आदेश जारी किया जाएगा। शुक्रवार को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने 15 मई तक राज्य के सभी संग्रहालयों और स्मारक स्थलों पर आम दर्शकों के प्रवेश ओर रोक लगा दी थी। इसके अलावा सभी इनडोर और आउटडोर स्टेडियम, स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स, स्विमिंग पूल, जिम सेंटर आदि को 16 मई तक के लिए बंद कर दिया गया था। अब नया आदेश निकालकर इन आदेशों को रद कर दिया गया है।
कल होगा फैसला
राज्य सरकार ने आज शनिवार को राज्यपाल फागू चौहान की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। जिसमें राज्य में कोविड -19 के हालात की समीक्षा की गई। सभी दलों से लॉकडाउन लगाने और कोविड के राेकथाम के लिए सुझाव मांगे गए। बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 30 सुझाव दिए। राजद, कांग्रेस और वीआइपी के मुकेश सहनी ने लॉकडाउन का समर्थन किया। जबकि हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी, भाकपा-माले और माकपा ने लॉकडाउन को कड़वे अनुभव बताकर विरोध किया।
बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रविवार की सुबह सभी जिलो के डीएम और एसपी से बात करने के बाद लाॅकडाउन या कोविड संक्रमण पर नियंत्रण के लिए कोई भी फैसला लिया जाएगा।