विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Lockdown Guidelines: बिहार में 15 मई तक नहीं खुलेंगे स्‍कूल-कॉलेज, परीक्षाएं भी स्‍थगित

By Amit AlokEdited By:
Published: Sun, 18 Apr 2021 07:30 PM (IST)

Bihar Lockdown Guidelines बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण की बढ़ती रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ...और पढ़ें

बिहार में 15 मई तक नहीं खुलेंगे शिक्षण संस्‍थान। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।
बिहार में 15 मई तक नहीं खुलेंगे शिक्षण संस्‍थान। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

पटना, ऑनलाइन डेस्‍क। Bihar Lockdown Guidelines बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण के विस्‍फोट (CoronaVirus Infection Blast) के कारण हालात चिंताजनक हो गए हैं। इसे रोकने के लिए सरकार ने सबसे पहले शिक्षण संस्‍थान (Educational Institutions) बंद किए हैं। 18 अप्रैल को समाप्‍त हो रही इस बंदी को सरकार ने आगे 15 मई तक बढ़ा दिया है। बिहार के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (Crisis Management Group) की बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार राज्‍य के शिक्षण संस्‍थान अब 15 मई तक बंद रहेंगे। राज्‍य सरकार ने कोरोनासंक्रमण रोकने के लिए इसके अलावा और भी कई बड़े फैसले लिए हैं।

15 मई तक बढ़ाई गई शिक्षण संस्‍थानों की बंदी

बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर (Second Wave of CoronaVirus Infection in Bihar) पर लगाम लगाने के लिए संक्रमण की चेन रोकना बेहद जरूरी है। इसे लेकर नीतीश सरकार (Nitish Kumar Government) ने पहले से बंद चले आ रहे शिक्षण संस्‍थानों की बंदी को 15 मई तक बढ़ाने का फैसला किया। इसके बाद गर्मी के अवकाश में शिक्षण संस्‍थान स्‍वत: एक महीने के लिए बंद हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Bihar Lockdown Guidelines: बिहार में कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी- नाइट कर्फ्यू लगा

सीबीएसई-आइसीएसई ने स्‍थगित की परीक्षाएं

विदित हो कि कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए सीबीएसई (CBSE) ने 10वीं के परीक्षार्थियों को आंतरिक मूल्‍यांकन (Internal Evaluation) के आधार पर अगली कक्षा में प्रोन्‍नति देने का फैसला किया है। सीबीएसई ने 12वीं की परीक्षा को भी स्‍थगित कर दिया है। 12वीं की परीक्षा को लेकर सीबीएसई एक जून को फैसला लेगा। आइएसीएसई (ICSE) ने भी 10वीं व 12वीं के परीक्षाथिर्ग्‍यों के लिए इसी तरह का फैसला लिया है।

लगातार दूसरे साल पठन-पाठन प्रभावित

विदित हो कि बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण का शिक्षा व्‍यवस्‍था पर बड़ा असर पड़ा है। लगातार दूसरे साल बच्‍चों का पठन-पाठन प्रभावित हुआ है। बीते साल मार्च में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण लॉकडाउन लगाया गया था। इस साल भी अप्रैल से लॉकडाउन तो नहीं लगा है, लेकिन शिक्षण संस्‍थान बंद करा दिए गए हैं। संकट के इस दौर में सरकार ऑनलाइन शिक्षा (Online Education) को बढ़ावा दे रही है।

यह भी पढ़ें: Exclusive: बिहार में हॉप शूट्स की नकली खेती! खोजा तो कहीं नहीं मिली यह लखटकिया सब्‍जी ...अब होगी कार्रवाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।