बिहार में लाइब्रेरियन परीक्षा की तारीख तय, 1 अक्टूबर से आवेदन; 19 नवंबर से होंगे एग्जाम
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026 तक विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा आयोजित करेगी। इच्छुक अभ्यर्थी 1अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, परिणाम दिसंबर के अंतिम सप्ताह में आएगा।

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में जारी होगा परिणाम
HighLights
पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026 तक।
ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक होंगे।
परीक्षा परिणाम दिसंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में संभावित।
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) की ओर से विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा-2026 का आयोजन किया जाएगा।
शिक्षा विभाग से मिले निर्देश के बाद परीक्षा समिति ने परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। परीक्षा समिति के अध्यक्ष डा. त्यागराजन एसएम ने परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी दी है।
19 नवंबर से 10 दिसंबर तक होगी परीक्षा
बिहार बोर्ड के अनुसार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा का आयोजन 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026 के बीच किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
अभ्यर्थी 1अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा से जुड़ी अन्य जरूरी सूचनाएं बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी।
दिसंबर के अंतिम सप्ताह में जारी होगा परिणाम
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने परीक्षा का परिणाम दिसंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इससे परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परिणाम के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
हालांकि आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, परीक्षा पैटर्न, शुल्क और अन्य महत्वपूर्ण शर्तों की विस्तृत जानकारी अभी जारी नहीं की गई है। समिति बाद में आधिकारिक विज्ञप्ति के माध्यम से इन सभी बिंदुओं की जानकारी देगी।
अभ्यर्थी विज्ञप्ति का करें इंतजार
बोर्ड की ओर से जारी होने वाली विज्ञप्ति में आवेदन से लेकर परीक्षा तक की पूरी प्रक्रिया स्पष्ट की जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पात्रता और अन्य निर्धारित शर्तों की जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाएगी।
महत्वपूर्ण तारीखें:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू : 1अक्टूबर 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि : 21 अक्टूबर 2026
- परीक्षा : 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026
- संभावित परिणाम : दिसंबर 2026 का अंतिम सप्ताह
यह भी पढ़ें- BPSC TRE 4 के लिए नया अपडेट: 21 सितंबर को आएगा नोटिफिकेशन, शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ