पोल खुलने का डर! बिहार विधान परिषद के 50 सिलेक्टेड अभ्यर्थियों ने दोबारा जांच परीक्षा से बनाई दूरी, नौकरी जाना तय
बिहार विधान परिषद नियुक्ति घोटाले में फंसे निजी सहायक और अन्य अभ्यर्थी दूसरी बार भी दक्षता परीक्षा में शामिल नहीं ...और पढ़ें

बिहार विधान परिषद के 50 सिलेक्टेड अभ्यर्थियों ने दोबारा जांच परीक्षा से बनाई दूरी (AI Generated Image)
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधानसभा परिषद में निजी सहायक के सात अभ्यर्थियों की कठिनाईयां बढ़ती दिख रही है। परिषद सचिवालय के आदेश पर शॉर्ट हैंड (आशु लिपिक दक्षता) जांच के लिए बुधवार को दूसरी तिथि पर आयोजित परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए।
विदित हो कि नियुक्ति प्रक्रिया में हेराफेरी की शिकायत सामने आने के उपरांत पहली चार नंवबर जांच के बुलाया था, लेकिन कोई अभ्यर्थी जांच में सम्मिलित नहीं हुए। इसके उपरांत दूसरी तिथि 18 नवंबर दी गई है।
सात अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। दूसरी तिथि पर परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए। अब चयन प्रक्रिया रद करने की तैयारी है। इसी तरह 33 डेटा एंट्री ऑपरेटर एवं 10 एलडीस अभ्यर्थी दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होने बुधवार को नहीं आए।
दरअसल, बिहार विधान परिषद में निजी सहायक के सात पदों पर नियुक्ति को लेकर गड़बड़ी की आशंका जताई गई थी। इसके बाद चार नवंबर को दोबारा शॉर्ट हैंड परीक्षा का आयोजन किया गया।
चयनित सात निजी सहायकों में से कोई भी परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए नहीं पहुंचा। अब इनकी उम्मीदवारी रद करने की तैयारी थी, लेकिन अभ्यर्थियों को एक और अवसर देने का निर्णय लिया गया है।
अनिवार्य जांच परीक्षा में सभी अभ्यर्थियों की गैरमौजूदगी ने भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। सभी सात अभ्यर्थियों को सीसीटीवी की निगरानी में परिषद स्थित परीक्षा केंद्र में सम्मिलित होने के लिए सुबह 11:30 बजे बुलाया गया था। शॉर्ट हैंड की दक्षता की भी जांच होनी थी।
परिषद सचिवालय ने स्पष्ट किया था कि जो अभ्यर्थी इसमें शामिल नहीं होंगे, उनकी उम्मीदवारी समाप्त कर दी जाएगी। इनमें स्पृहा सिंह, अमन कुमार, नमन राज, अंजलि कुमारी आनंद, सुमित राज, गुड़िया कुमारी व शिमरण भारती सफल हुए थे। अब इन्हें एक और मौका देने का निर्णय लिया गया है।
विदित हो कि पूर्व विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह के कार्यकाल में सातों कर्मियों की नियुक्ति की गई थी। इसी तरह का आरोप 33 डेटा एंट्री ऑपरेटर एवं 10 एलडीसी के विरुद्ध है। ये भी परीक्षा में सम्मिलित होने नहीं आए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।