Move to Jagran APP

Bihar Legislative Council Election: करोड़पति प्रत्याशियों पर ही राजद-भाजपा ने लगाया है दांव

Bihar Legislative Council Election बिहार विधानपरिषद चुनाव में राजद और भाजपा ने करोड़पति प्रत्याशियों को ही चुना है। जानिए किसके पास कितनी है संपत्ति...

By Kajal KumariEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 12:58 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 03:13 PM (IST)
Bihar Legislative Council Election: करोड़पति प्रत्याशियों पर ही राजद-भाजपा ने लगाया है दांव
Bihar Legislative Council Election: करोड़पति प्रत्याशियों पर ही राजद-भाजपा ने लगाया है दांव

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Legislative Council Election: बिहार विधान परिषद के चुनाव में  भाजपा और राजद ने करोड़पति प्रत्याशियों का चुनाव किया है।भाजपा के विधान परिषद प्रत्याशी संजय प्रकाश उर्फ संजय मयूख और सम्राट चौधरी करोड़पति हैं। वहीं राजद के तीनों प्रत्याशियों की चल-अचल संपत्तियां भी करोड़ों में हैं। विधानसभा सचिवालय में नामांकन के दौरान तीनों ने जो ब्योरा दिया है, उसमें सबसे ज्यादा फारुक शेख के पास शिवहर से लेकर मुंबई तक लगभग 50 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।

loksabha election banner

करोड़पति हैं भाजपा के संजय मयूख

संजय के पास 50 लाख रुपये कीमत की प्लॉट है। जबकि तीन मुकदमे भी संजय प्रकाश पर दर्ज हैं। गाड़ी के मामले में संजय प्रकाश गरीब हैं। महज तीन लाख रुपये मूल्य की सफारी कार है। पत्नी के पास पुरानी जेन कार है। नगदी 70 हजार रुपये है।

संजय प्रकाश ने यह जानकारी विधान परिषद प्रत्याशी के लिए दिए शपथ पत्र में दी है। उन्होंने शपथ पत्र में बताया कि है कि उनके तीन बैंक खातें है जबकि उनकी पत्नी की निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सात बैंक खाते हैं।

सम्राट चौधरी पर है 68 लाख रुपये का गृह ऋण

पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी पर 68 लाख रुपये का गृह ऋण है। जबकि कुल संपत्ति करीब सात करोड़ रुपये की है। दो बैंक खाते में 7.75 लाख रुपये के करीब जमा है। सम्राट की पत्नी के तीन बैंक खाते में नौ लाख रुपये है। चार मुकदमे भी सम्राट चौधरी पर दर्ज है। नकदी 1.50 लाख रुपये है। भाजपा प्रत्याशी ने यह जानकारी नामांकन के शपथ पत्र में दी है।

राजद के तीन प्रत्याशियों की चल-अचल संपत्तियां हैं करोड़ों में

बिस्कोमान के चेयरमैन सुनील सिंह भी फारुक से थोड़ा ही पीछे हैं। इनके पास भी चल-अचल मिलाकर करीब 35 करोड़ की संपत्ति है। दोनों की पत्नियां अपने पतियों से ज्यादा अमीर हैं, जबकि प्रो. रामबली चंद्रवंशी की पत्नी का बैंक खाता भी नहीं है। हालांकि रामबली की संपत्ति भी करीब छह करोड़ से ज्यादा की है। 

पटना विश्वविद्यालय में प्राध्यापक रामबलि की सलाना आय बीस लाख से अधिक है। उनके विभिन्न खाते में 35 लाख रुपये जमा हैं। नकद 55 हजार रुपये है। हथियार के भी शौकीन हैं। एक राइफल है। पैतृक संपत्ति में अरवल में दो एकड़ जमीन है। गैर कृषि जमीन भी बैदराबाद में 51 डिसमिल है। पटना में दो फ्लैट हैं। हालांकि 37 लाख का बैंक कर्जा भी है। 

सुनील पर चल रहे सात मुकदमे

रसायन शास्त्र में पीएचडी और बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील सिंह के खिलाफ सात आपराधिक मुकदमे हैं। उनके पास भी करीब 35 करोड़ से ज्यादा की चल-अचल संपत्ति है। पैतृक गांव डुमरी से लेकर नालंदा और पटना में इनके पास कृषि, व्यावसायिक एवं आवासीय कई प्रकार के भूखंड हैं। दस लाख रुपये की सालाना आय बताई है, जबकि पत्नी वंदना सिंह की आमदनी 13 लाख 19 हजार है।

दो पुत्र तेजस्वी और यशस्वी की आय क्रमश: 6.83 लाख और 6.78 लाख दिखाई गई है। दंपत्ति के पास 3 लाख 75 हजार और पुत्रों के पास 55 हजार नकद है। विभिन्न माध्यमों में परिवार का पांच करोड़ से ज्यादा निवेश है। पत्नी के नाम से दो करोड़ 63 लाख रुपये निवेश है। सात करोड़ रुपये कीमत की कृषि योग्य भूमि है। पांच करोड़ रुपये के दो आवासीय भवन हैं। सभी तरह के भूखंडों की कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये है। चार लाख का लोन भी है। 

फारुक के पास 50 करोड़ की संपत्ति 

43 साल के मो. फारुक के पास 50 करोड़ की संपत्ति है। दंपत्ति के नाम से कई अचल संपत्तियां हैं, जिनकी कीमत 25 करोड़ से ज्यादा है। मुंबई में पति-पत्नी के नाम पर सात फ्लैट एवं अन्य व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स हैं। फारुक की सालाना आय 17 लाख नौ हजार है, जबकि पत्नी अमीना खातून की 41 लाख 42 हजार रुपये है। चार बच्चे हैं, जिनके पास 12 लाख से ज्यादा के गहने हैं।

दंपती के पास दो लाख 15 हजार नकद भी है। दस लाख रुपये बैंकों में जमा हैं। फारुक के पास एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल है, जबकि पत्नी के पास 36 लाख 28 हजार फोरच्युनर और 13 लाख की एक्सयूवी है। फारुक हथियार के शौकीन हैं। उनके पास दो लाख 71 हजार रुपये की एक पिस्टल और एक राइफल है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.