अब हवाई चप्पल और LED बल्ब भी बनाएंगे कैदी, बिहार की जेलों में रोजगार से जुड़ रहे अपराधी
बिहार की जेलों में कैदियों को रोजगार से जोड़ने की पहल तेज हो गई है। भागलपुर जेल में हवाई चप्पल ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड फोटो
HighLights
बिहार की जेलों में कैदियों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है।
भागलपुर जेल में हवाई चप्पल और एलईडी बल्ब बनेंगे।
गयाजी केंद्रीय कारा में एलईडी बल्ब का उत्पादन होगा।
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार की जेलों में बंद कैदियों को अलग-अलग तरह के कामों से जोड़ा जा रहा है। चार सेंट्रल जेलों में पेट्रोल पंप शुरू करने की कवायद के बाद अब नए उद्योग लगाने की स्वीकृति दी गई है।
गृह (कारा) विभाग ने भागलपुर विशेष केंद्रीय कारा में हवाई चप्पलें और एलईडी बल्ब तैयार करने, जबकि गयाजी केंद्रीय कारा में एलईडी बल्ब निर्माण उद्योग लगाने की मंजूरी दी है।
इसका ट्रायल शुरू हो गया है। इसके पहले बेउर समेत अलग-अलग जेलों में कैदी मुक्ति ब्रांड के तहत, मसाला, साबुन, तेल, ब्रेड आदि बना रहे हैं।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, भागलपुर जेल में बनने वाली हवाई चप्पल की लागत 80 से 90 रुपये के बीच आएगी। इसे खुले बाजार में भी बेचा जायेगा।
भागलपुर और गयाजी केंद्रीय कारा में एलईडी एसेंबल यूनिट लगाई गई है, जहां से बनने वाले एलईडी बल्ब का इस्तेमाल राज्य की सभी जेलों में किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- पटना में आज दोपहर 1 से 2 बजे के बीच बजेगा सायरन, 3 KM तक सुनाई देगी आवाज
