विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शराब मामले में घिरे बिहार के IPS आदित्य कुमार को क्लीन चिट, अब साफ हुआ DIG बनने का रास्ता

Published: Fri, 16 Oct 2026 08:44 PM (GMT+05:30)

गृह विभाग ने आईपीएस आदित्य कुमार के विरुद्ध चल रही विभागीय कार्यवाही समाप्त कर दी है, जिससे उनके डीआईजी बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

शराब मामले में घिरे बिहार के IPS आदित्य कुमार को क्लीन चिट, अब साफ हुआ DIG बनने का रास्ता (AI Generated Image)

शराब मामले में घिरे बिहार के IPS आदित्य कुमार को क्लीन चिट, अब साफ हुआ DIG बनने का रास्ता (AI Generated Image)

HighLights

  1. आईपीएस आदित्य कुमार की विभागीय कार्यवाही हुई समाप्त।

  2. डीआईजी पद पर पदोन्नति का मार्ग हुआ प्रशस्त।

  3. डीएसपी बिरेन्द्र साहू को भी आरोप मुक्त किया गया।

राज्य ब्यूरो, पटना। गृह विभाग ने 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार (IPS Aditya Kumar) को बड़ी राहत देते हुए उनके विरुद्ध चल रही विभागीय कार्यवाही को समाप्त कर दिया है। इसके साथ उनके डीआईजी बनने का रास्ता भी लगभग साफ हो गया है।

विभाग की आरक्षी शाखा ने शुक्रवार को इससे जुड़ा संकल्प जारी कर दिया। वर्तमान में आदित्य कुमार बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-14 के समादेष्टा हैं।

यह मामला करीब चार साल पुराना है, जब आदित्य कुमार गया के एसएसपी थे। उस समय पर उनपर शराब बरामदगी के मामले को हल्के में लेने, अधीनस्थ थाना के पदाधिकारियों पर नियंत्रण का घोर अभाव और समय-समय पर थानों का निरीक्षण जैसी जिम्मेदारी के पालन में कोताही बरतने के आरोप लगे थे।

इस मामले में आदित्य कुमार ने आरोप-पत्र एवं जांच रिपोर्ट को निरस्त करने को लेकर कैट की पटना पीठ में अपील की थी। इसमें अगस्त माह में आदित्य कुमार के विरुद्ध जांच रिपोर्ट को निरस्त समझते हुए पात्र पाए जाने पर डीआईजी के पद पर प्रोन्नति प्रदान करने करने को कहा गया है।

डीएसपी बिरेन्द्र कुमार साहू को भी मिली राहत:

गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय के डीएसपी बिरेन्द्र कुमार साहु को भी राहत देते हुए उन्हें आरोप मुक्त तो कर ही दिया है। इसके साथ निलंबन अवधि में इन्हें पूर्ण वेतन भुगतान देने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें- बिहार की ब्यूरोक्रेसी में हलचल: IAS विजय बने नगर विकास के अपर सचिव, भागलपुर DIG समेत 5 IPS जाएंगे ट्रेनिंग पर