बिहार में 6 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सारा अशरफ बनीं नालंदा की DDC
बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के आधा दर्जन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बिहार आईएएस ट्रांसफर। (फाइल फोटो)
HighLights
संजय कुमार अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के अपर सचिव बने।
मुकेश कुमार को निदेशक भविष्य निधि निदेशालय का जिम्मा दिया गया।
सारा अशरफ नालंदा की उप विकास आयुक्त के रूप में पदस्थापित।
राज्य ब्यूरो, पटना। भारतीय प्रशासनिक सेवा के आधा दर्जन अधिकारियों को नयी जिम्मेवारी सौंपी गयी है। दो दिन पहले स्थानांतरित अधिकारियों में दो को नए सिरे से पदस्थापित किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की। नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव के रूप में अधिसूचित संजय कुमार को अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।
गया में बंदोबस्त अधिकारी के रूप में पदस्थापित मुकेश कुमार को निदेशक भविष्य निधि निदेशालय का जिम्मा दिया गया है।
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग में अपर सचिव अखिलेश कुमार सिंह को कृषि विभाग में अपर सचिव के रूप में पदस्थापित किया गया है।
नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार को अपर सचिव युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग बनाया गया है।
निदेशक खाद्य प्रसंस्करण उद्योग सारा अशरफ अब नालंदा की उप विकास आयुक्त होंगी। तुषार कुमार को पूर्णिया के एसडीओ के रूप में पदस्थापित किया गया है।
यह भी पढ़ें- बिहार में बड़े पैमाने पर IAS का तबादला, कुंदन कुमार पटना के नए डीएम; BSEB के अध्यक्ष बदले गए
यह भी पढ़ें- बिहार में 4 IAS अधिकारियों का तबादला, राबर्ट एल चोंग्थू बने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव
