विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के अस्पतालों को मिले 783 नए कर्मचारी, 1 महीने के भीतर करेंगे ज्वाइनिंग

Published: Sat, 12 Sep 2026 07:44 AM (IST)

बिहार तकनीकी सेवा आयोग की अनुशंसा पर राज्य के सरकारी अस्पतालों में 683 ओटी असिस्टेंट और 100 ईसीजी टेक्नीशियन की ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. राज्य के अस्पतालों में 683 ओटी असिस्टेंट, 100 ईसीजी टेक्नीशियन पदस्थापित।

  2. बिहार तकनीकी सेवा आयोग की अनुशंसा पर हुई ये महत्वपूर्ण नियुक्तियां।

  3. एक माह के भीतर योगदान का निर्देश, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) की अनुशंसा पर 683 ओटी असिस्टेंट, 100 ईसीजी टेक्नीशियन की पदस्थापना राज्य के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कर दी गई है।

माह भीतर उन्हें योगदान करने का निर्देश है। ओटी असिस्टेंट में 124 महिला एवं 559 पुरुष हैं। ईसीजी टेक्नीशियन में 42 महिला एवं 58 पुरुष हैं।

पीएमसीएच में 16, गयाजी स्थित एएनएमएमसीएच में 12, दरभंगा स्थित डीएमसीएच में 11, भागलपुर स्थित जेएलएनएमसीएच में 20 ओटी असिस्टेंट पदस्थापित हुए हैं। शेष अन्य अस्पतालों में।

पटना स्थित इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान को 15, पीएमसीएच को छह, मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच को चार, डीएमसीचए को ईसीजी टेक्नीशियन मिले हैं। इन नई नियुक्तियों से अस्पतालों में सर्जरी सेवाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली ईसीजी जांच सुविधाओं में सुधार होगा।

माह भीतर करना है योगदान

ओटी असिस्टेंट व ईसीजी टेक्नीशियन एक माह के भीतर अपने सभी शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक मूल प्रमाण-पत्रों के साथ संबंधित संस्थान में योगदान देंगे।

संबंधित संस्थान के अधीक्षक/अधीक्षक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी प्रमाण-पत्रों का सत्यापन करेंगे। तीन माह के भीतर निर्गत संस्थानों से उनकी जांच पूर्ण कर स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- अब थ्योरी ही नहीं, लाइव प्रोजेक्ट्स पर होगा काम; बिहार के बाढ़ पॉलिटेक्निक में NIELIT देगा प्रेक्टिकल ट्रेनिंग