बिहार के अस्पतालों में फार्मासिस्टों की कमी, 2624 खाली पदों पर जल्द बहाली की मांग
बिहार के सरकारी अस्पतालों में फार्मासिस्टों के 2624 पद खाली हैं, जिस पर जल्द बहाली की मांग की गई है।

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
बिहार के सरकारी अस्पतालों में 2624 फार्मासिस्ट पद रिक्त।
2473 पुरानी और 1021 नए पदों पर बहाली की मांग।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट संगठन ने न्यायिक आदेशों के अनुरूप बहाली मांगी।
जागरण संवाददाता, पटना। सरकारी अस्पतालों में फार्मासिस्टों की कमी दूर करने के लिए 2624 पदों पर नियुक्ति की जरूरत है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग के माध्यम से फार्मासिस्ट के 2473 पदों पर चल रही बहाली प्रक्रिया में अब तक 870 डिप्लोमा फार्मासिस्टों की नियुक्ति हुई है। 1603 पदों पर नियुक्ति शेष है। वहीं, 1021 नए पद सृजित किए गए हैं, जिन पर नियुक्ति होनी है।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट ऑर्गेनाइजेशन छात्र संघ ने रविवार को राज्य सरकार से इन पदों पर जल्द बहाली पूरी करने की मांग की है, ताकि अस्पतालों में दवाओं का वितरण, सुरक्षित रखरखाव व स्टॉक रिकॉर्ड बेहतर ढंग से किया जा सके।
बड़ी संख्या में पद खाली रहने से दवा वितरण व भंडार प्रबंधन की व्यवस्था प्रभावित होती है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार की भर्ती नियमावली और न्यायिक आदेशों के अनुरूप नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए ताकि रिक्त पदों पर नियुक्ति में अनावश्यक देरी नहीं हो।
अरविंद कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार की फार्मासिस्ट भर्ती नियमावली में डिप्लोमा इन फार्मेसी (डीफार्मा) की योग्यता निर्धारित है।
पटना हाईकोर्ट ने 10 अप्रैल 2025 को डीफार्मा पाठ्यक्रम के आधार पर इसे अनिवार्य योग्यता को वैध माना। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 16 जनवरी 2026 को हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है।
यह भी पढ़ें- बिहार में 2 IPS समेत 29 पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SDPO बदले
