विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन सेक्टर में होगा 16000 करोड़ का निवेश, CM बोले- खुलेंगे 12000 नौकरियों के द्वार

Published: Mon, 21 Sep 2026 09:30 PM (IST)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति-2026 के प्रारूप की समीक्षा की, जिसके तहत राज्य में लगभग 16 हजार ...और पढ़ें

बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन सेक्टर में होगा 16000 करोड़ का निवेश, CM बोले- खुलेंगे 12000 नौकरियों के द्वार

बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन सेक्टर में होगा 16000 करोड़ का निवेश, CM बोले- खुलेंगे 12000 नौकरियों के द्वार

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति-2026 प्रारूप की समीक्षा की।

  2. नीति से 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार रोजगार का अनुमान।

  3. ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन व उपयोग हेतु आधारभूत संरचना विकसित करने के निर्देश।

राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति-2026 के प्रारूप को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की। इसके तहत बिहार में लगभग 16 हजार करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है। वहीं, लगभग 12 हजार रोजगार के अवसर सृजित होने का अनुमान है।

उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था का निर्माण, लक्ष्य, प्रोत्साहन एवं कार्यान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के वर्ष 2030 तक के लक्ष्यों एवं विभिन्न प्रावधानों पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन का लक्ष्य वर्ष 2030 तक देश में प्रतिवर्ष कम-से-कम 5 मिलियन टन ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन क्षमता विकसित करना है।

उन्होंने ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन, उपयोग, निवेश को प्रोत्साहित करने तथा इसके लिए आवश्यक आधारभूत संरचना विकसित करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

सीएम ने कहा कि बरौनी रिफाइनरी एवं हिन्दुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड के अधिकारियों से समन्वय कर बिहार के अन्य क्षेत्रों में भी हाइड्रोजन प्लांट स्थापित करने की संभावनाओं पर चर्चा की जाए। राज्य में ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन एवं उपयोग की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित उद्योगों एवं संस्थानों के साथ समन्वय कर आगे की कार्ययोजना तैयार करें।

बैठक में ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, वित्त विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, ऊर्जा विभाग के सचिव अजय यादव, मुख्यमंत्री सचिवालय शीर्ष अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- 'MP-MLA बनना आसान, PM-CM से भी ज्यादा पावरफुल हैं मुखिया'; ग्राम संसद में बोले CM सम्राट चौधरी

यह भी पढ़ें- गांवों में ईंट-भट्ठे, निजी स्कूल और मोबाइल टावरों पर लगेगा टैक्स, CM सम्राट चौधरी ने पंचायतों को दिया फॉर्मूला