विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBI को लेकर बिहार सरकार का नया आदेश, अब किसकी जांच के लिए लेनी होगी इजाजत? स्पष्ट हुआ दायरा

Published: Sat, 05 Sep 2026 06:47 AM (IST)

बिहार सरकार ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की राज्य में जांच के अधिकार और दायरे को लेकर नया आदेश जारी किया है। अब राज्य सरकार के काम से संबंधित लोकसेवकों और विभागों से जुड़ी कार्रवाई के लिए सीबीआई को बिहार सरकार की अनुमति लेनी होगी।

सीबीआई जांच के लिए लेनी होगी अनुमति।

सीबीआई जांच के लिए लेनी होगी अनुमति।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार सरकार ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की राज्य में जांच के अधिकार और दायरे को लेकर नया आदेश जारी किया है।

गृह विभाग की ओर से तीन सितंबर को जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि राज्य सरकार के काम से संबंधित लोकसेवकों और विभागों से जुड़ी कार्रवाई के लिए सीबीआई को बिहार सरकार की अनुमति लेनी होगी।

वहीं राज्य में मौजूद भारत सरकार से जुड़े उपक्रम एवं कर्मियों के मामले में कार्रवाई के लिए अनुमति की जरूरत नहीं होगी, इसके लिए अधिसूचना में पूर्व सहमति दे दी गई है।

गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 

विभागीय अधिसूचना के अनुसार, राज्य सरकार के स्वामित्व एवं नियंत्रण वाले विभाग, निगम, कंपनी या बैंक के कर्मचारी के मामलों में सीबीआइ को जांच शुरू करने से पहले बिहार सरकार से अनुमति लेनी होगी।

यही नियम उन संस्थानों के मामलों में भी लागू होगा, जिन्हें बिहार सरकार से वित्तीय सहायता मिलती है या मिली है। ऐसे मामलों में सीबीआई अपनी ओर से राज्य सरकार को जांच का प्रस्ताव भेजेगी।

इसके बाद सरकार हर मामले को अलग-अलग आधार पर देखेगी और सीबीआइ को जांच का अधिकार देने या नहीं देने का फैसला करेगी।

भारत सरकार के कर्मियों पर कार्रवाई की सहमति 

इस अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि भारत सरकार से जुड़े उपक्रमों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध दर्ज मामलों में सीबीआई को जांच या कार्रवाई के लिए राज्य सरकार से अलग से अनुमति की जरूरत नहीं होगी।

इसके लिए अधिसूचना में ही सहमति दे दी गई है। केंद्र सरकार के सीधे नियंत्रण वाले निजी व्यक्तियों से जुड़े अपराधों की जांच भी सीबीआइ कर सकेगी।

राज्य सरकार समय-समय पर सीबीआई के अधिकारों को लेकर आदेश जारी करती रहती है। नए आदेश का असर यह होगा कि बिहार में सीबीआई के लिए केंद्र से जुड़े मामलों में जांच का रास्ता स्पष्ट होगा, इससे जाचं एवं कार्रवाई में तेजी आएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।