Move to Jagran APP

बिहार: 'मिशन शक्ति' की सफलता पर गवर्नर व सीएम बोले, देश के लिए गर्व की बात

बिहार के राज्‍यपाल लालजी टंडन और मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने मिशन शक्ति की सफलता पर डीआरडीओ एवं वैज्ञानिकों को बधाई दी है। कहा कि इस सफलता से पूरा देश गौरवान्वित है।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Wed, 27 Mar 2019 05:03 PM (IST)Updated: Wed, 27 Mar 2019 10:26 PM (IST)
बिहार: 'मिशन शक्ति' की सफलता पर गवर्नर व सीएम बोले, देश के लिए गर्व की बात
बिहार: 'मिशन शक्ति' की सफलता पर गवर्नर व सीएम बोले, देश के लिए गर्व की बात

पटना [जेएनएन]। बिहार के राज्‍यपाल लालजी टंडन और मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने 'मिशन शक्ति' की सफलता पर डीआरडीओ एवं वैज्ञानिकों की प्रशंसा की है और उन्हें बधाई दी है। कहा कि इस सफलता से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। यह देश के हर नागरिक के लिए गर्व की बात है। 

loksabha election banner

राज्‍यपाल लालजी टंडन ने कहा कि विश्व की चौथी अंतरिक्ष महाशक्ति बनने पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) तथा इसके महान वैज्ञानिकों, अनुसंधानकर्ताओं, तकनीकी विशेषज्ञों एवं सहयोगियों को बधाई और शुभकामनाएं हैं। उन्‍होंने कहा कि हमें अपने महान वैज्ञानिकों के परिश्रम, ज्ञान और शोध पर गर्व है और मैं उनकी कोटिशः प्रशंसा करता हूं।

उन्‍होंने कहा कि पौरूष और पराक्रम से भरे नये भारत का अंतरिक्ष में महाशक्ति के रूप में स्थापित होना सभी भारतवासियों के लिए अत्यन्त गौरवपूर्ण और आह्लाद का अवसर है। इससे पूरी दुनियां में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। अब हम पर कोई कुदृष्टि नहीं डाल सकता, चूंकि हम अपनी इस उपलब्धि के जरिये उसे माकूल जबाब देने में सक्षम हो गये हैं। अंतरिक्ष में हमारी यह सफलता हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान और पुरूषार्थ का प्रकटीकरण है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'मिशन शक्ति' की सफलता पर डीआरडीओ एवं 'मिशन शक्ति' से जुड़े सभी वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी है। 'मिशन शक्ति' की सफलता के फलस्वरूप विश्व के अंतरिक्ष महाशक्तियों में भारत के रूस, अमेरिका और चीन के बाद चौथा देश बनने पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि 'मिशन शक्ति' भविष्य में देश की सुरक्षा के दृष्टिकोण से अहम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'मिशन शक्ति' की सफलता डीआरडीओ एवं वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का नतीजा है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है, पूरे देश को उन पर गर्व है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.