Move to Jagran APP

बिहार में पुलिस के बाद प्रशासनिक अधिकारियों का भी तबादला, 16 IAS भी बदले

चुनाव आयोग के निर्देश पर बिहार में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। इनमें 16 आइएएस सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हैं।

By Amit AlokEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 09:24 AM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 08:23 PM (IST)
बिहार में पुलिस के बाद प्रशासनिक अधिकारियों का भी तबादला, 16 IAS भी बदले

पटना [राज्य ब्यूरो]। बिहार में सोमवार देर शाम 20 आइपीएस अधिकारियों सहित बड़ी संख्‍या में पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए। इसके बाद 16 आइएएस सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारियों को भी स्‍थानांतरित कर दिया गया। चुनाव आयोग के आदेश पर बड़ी संख्या में बिहार प्रशासनिक सेवा के अफसरों का भी तबादला हुआ है।

loksabha election banner

भागलपुर, कोसी, तिरहुत, पूर्णिया और सारण प्रमंडलों के आयुक्त बदले गए। कई जिलों के उप विकास आयुक्त और अनुमंडलों के एसडीओ भी बदल दिए गए। दो अफसरों को अतिरक्त प्रभार दिया गया है।

कई प्रमंडलीय आयुक्त बदले गए

बिहार मानवाधिकार आयोग की सचिव वंदना किनी को भागलपुर का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है। कोसी प्रमंडल की आयुक्त सफीना एएन अब पूर्णिया प्रमंडल की आयुक्त होंगी। सारण प्रमंडल के आयुक्त नर्मदेश्वर लाल को तिरहुत प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक लोकेश कुमार सिंह को सारण प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है।  खान आयुक्त असंगबा चुबा आओ को कोसी प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार अब सचिव बिहार मानवाधिकार आयोग होंगे। वह सामान्य प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त का प्रभार भी संभालेंगे।

हरजोत कौर को अतिरिक्त प्रभार

विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग की प्रधान सचिव हरजोत कौर को खनन  विभाग के प्रधान सचिव सह आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार को बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का अतिरक्त प्रभार सौंपा गया है।

11 उप विकास आयुक्त व एसडीओ का स्थानांतरण

कैमूर की एसडीओ कुमारी अनुपम को पटना सदर भेजा गया है। वैशाली जिले के महुआ के एसडीओ सुमित कुमार को पटना जिले के बाढ़ का एसडीओ बनाया गया है। अवकाश पर चल रहीं रोहतास की उप विकास आयुक्त  उदिता सिंह को सामान्य प्रशासन विभाग में संयुक्त सचिव, छपरा के डीडीसी रोशन कुशवाहा को उप विकास आयुक्त वैशाली, पटना सदर के एसडीओ सुहृष भगत को छपरा का उप विकास आयुक्त, वायसी के एसडीओ सावन कुमार को उप विकास आयुक्त नवादा, अररिया के एसडीओ प्रशांत कुमार सीएच को उप विकास आयुक्त मुंगेर बनाया गया है।

एसडीओ सदर, खगिडय़ा गणेश कुमार मीणा को उप विकास आयुक्त जहानाबाद,  सिवान के सदर एसडीओ अमन समीर को उप विकास आयुक्त पूर्णिया, बगहा के एसडीओ घनश्याम मीणा को  उप विकास आयुक्त औरंगाबाद, बाढ़़ के एसडीओ सज्जन आर को उप विकास आयुक्त गोपालगंज,  एसडीओ मुजफ्फरपुर जे प्रियदर्शिनी को  उप विकास आयुक्त बेगूसराय तथा शाहपुर पटोरी के एसडीओ विजय प्रकाश मीणा को एसडीओ बगहा बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.