बिहार: नगर निकायों के अधिकारियों-कर्मियों को राहत, मार्च से अगस्त 2026 तक के वेतन की राशि जारी
राज्य सरकार ने नगर निकायों में पदस्थापित पर्यवेक्षकीय संवर्ग के अधिकारियों और नगर प्रबंधकों के वेतन-भत्ते के भुगतान के लिए राशि जारी की है।

बिहार नगर विकास एवं आवास विभाग।
HighLights
नगर निकायों के अधिकारियों और प्रबंधकों के वेतन के लिए राशि जारी।
मार्च 2026 से अगस्त 2026 तक के वेतन का भुगतान होगा।
नगर विकास एवं आवास विभाग ने भुगतान संबंधी आदेश जारी किए।
राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य सरकार ने नगर निकायों में पदस्थापित पर्यवेक्षकीय संवर्ग के अधिकारियों और नगर प्रबंधकों के वेतन-भत्ते के भुगतान के लिए राशि जारी की है।
इसी प्रकार पर्यवेक्षकीय संवर्ग के नगर कार्यपालक पदाधिकारी और नगर प्रबंधकों के वेतन आदि के लिए राशि जारी की गई है।
नगर विकास एवं आवास विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार नगर परिषदों में पदस्थापित बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार नगरपालिका सेवा और दूसरे विभागों से सेवा प्राप्त कर काम कर रहे अधिकारियों के मार्च से अगस्त 2026 तक के वेतन भुगतान के लिए 44.65 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इसमें नगर कार्यपालक पदाधिकारी, सहायक वास्तुविद, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी तथा सहायक नगर योजना (टाउन प्लानिंग) पर्यवेक्षक शामिल हैं।
इसके अलावा नगर पालिका और अन्य विभागों से सेवा प्राप्त पर्यवेक्षकीय संवर्ग के नगर कार्यपालक पदाधिकारी और सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारियों के वेतन-भत्ते के लिए 36.5 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
वहीं, नगर प्रबंधकों के मार्च से अगस्त 2026 तक के वेतन भुगतान के लिए 6.60 लाख रुपये जारी किए गए हैं। विभाग ने इस संबंध में महालेखाकार, बिहार को पत्र भेजकर स्वीकृत राशि के भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। यह राशि चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से संबंधित है।
