विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: बिहार के सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी घोषणाएं, नीतीश सरकार ने वीरता पुरस्कार की राशि बढ़ाई

Published: Sat, 07 Dec 2024 09:40 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 07 Dec 2024 09:58 PM (GMT+05:30)

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार स्टेच एक्स सर्विसमैन बेनवोलेंट फंड में अंशदान किया ...और पढ़ें

नीतीश कुमार ने वीरता पुरस्कार की अनुग्रह राशि बढ़ाई (जागरण)
नीतीश कुमार ने वीरता पुरस्कार की अनुग्रह राशि बढ़ाई (जागरण)

HighLights

  1. नीतीश सरकार ने बिहार के सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मान में बढ़ोतरी का फैसला लिया
  2. अनुग्रह अनुदान राशि् को 11 लाख रुपए से बढ़ाकर 21 लाख रुपए कर दिया गया है

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar News: सशस्त्र सेना झंडा दिवस के मौके पर सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर मृगेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात कर उन्हें सशस्त्र झंडा दिवस का फ्लैग लगाया।

इस मौके पर उन्होंने बहादुर सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिए राज्यवासियों से अपील किया कि बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड मे अंशदान करें।

यह अंशदान बहादुर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बिहार स्टेच एक्स सर्विसमैन बेनवोलेंट फंड में अंशदान किया और देश के बहादुर सैनिकों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया।

सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए अनुग्रह अनुदान में वृद्धि

राज्य सरकार द्वारा बिहार निवासी सैनिकों व पूर्व सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास को ले महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। अनुग्रह अनुदान राशि को 11 लाख रुपए से बढ़ाकर 21 लाख रुपए कर दिया गया है।

सशस्त्र सेना की सैन्य सेवा से विमुक्त दिव्यांग सैनिकों हेतु अनुग्रह अनुदान की राशि को 50 हजार रुपए से बढ़ाकर दो लाख रुपए कर दिया गया है। बिहार निवासी शौर्य पुरस्कार विजेताओं को दी जाने वाली सम्मान राशि में भी वृद्धि की गयी है।

पदक विजेता वीर जवानों के लिए इतनी बढ़ी सम्मान राशि

पदक सम्मान राशि (रुपये में)
परमवीर चक्र 10 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़
अशोक चक्र 8 लाख से बढ़ाकर 75 लाख
महावीर चक्र 5 लाख से बढ़ाकर 50 लाख
कीर्ति चक्र 4 लाख से बढ़ाकर 10 लाख
वीर चक्र 2 लाख से बढ़ाकर 9 लाख
शौर्य चक्र 1.5 लाख से बढ़ाकर 8 लाख
सेना / नौ सेना / वायु सेना मेडल (शौर्य) 75 हजार से बढ़ाकर 7 लाख
मेन्शन - इन - डिसपैचेज 50 हजार से बढ़ाकर 6 लाख
सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल 7 लाख से बढ़ाकर 7.5 लाख
परम विशिष्ट सेवा मेडल 1.5 लाख से बढ़ाकर 4.5 लाख
उत्तम युद्ध सेवा मेडल 3 लाख से बढ़ाकर 4 लाख
अति विशिष्ट सेवा मेडल 1 लाख से बढ़ाकर 3.5 लाख
युद्ध सेवा मेडल 1 लाख से बढ़ाकर 3 लाख
सेना / नौ सेना / वायु सेना मेडल (विशिष्ट) 75 हजार से बढ़ाकर 2 लाख
विशिष्ट सेवा मेडल 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख
जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों की संख्या में वृद्धि 13 से बढ़ाकर 25 जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोलने की स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिकों की कुर्बानियां अमर हैं। वे अपने जान के मूल्य पर राष्ट्र पर आए बाह्य एवं आंतरिक संकटों का मुकाबला बहादुरी के साथ करते हैं।

सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर मृगेंद्र कुमार ने सरकार द्वारा बिहार निवासी सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों को दी जाने वाली सम्मान राशि एवं दी जानेवाली अनुग्रह राशि में की गयी बढ़ोतरी के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मालूम हो कि इस बारे में शनिवार के अखबार में विज्ञापन के माध्यम से सूचना भी दी गयी है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, डा. एस सिद्धार्थ, गृह विभाग के प्रधान सचिव अरविंद चौधरी, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, कुमार रवि व सैनिक कल्याण निदेशालय के संयुक्त सचिव परवेज आलम भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

Tejashwi Yadav: तेजस्वी ने महिलाओं से कर दिया बड़ा वादा; चुनाव से पहले खेला मास्टरस्ट्रोक; अब क्या करेंगे नीतीश?

Bihar Politics: मंत्रालय से रिटायर्ड अधिकारी RJD में हुआ शामिल, तेजस्वी यादव ने दिलाई सदस्यता; सियासी हलचल तेज