विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीतीश सेतु तो चालू हो गया, अब गंगा पर किन पुलों से फर्राटा भरेंगे वाहन? सामने आई पूरी टाइमलाइन

Published: Sat, 21 Nov 2026 02:04 PM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद, बिहार में गंगा नदी पर बन रहे कई पुलों की प्रगति और नई समय-सीमा पर चर्चा की गई है। अगले वर्ष तक चार नए पुलों के परिचालन की उम्मीद है। 

नीतीश सेतु का लोकार्पण करते पीएम नरेन्‍द्र मोदी। वीड‍ियो ग्रैब

नीतीश सेतु का लोकार्पण करते पीएम नरेन्‍द्र मोदी। वीड‍ियो ग्रैब

HighLights

  1. प्रधानमंत्री मोदी ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का उद्घाटन किया।

  2. अगले वर्ष तक गंगा पर चार नए पुलों का लक्ष्य।

  3. कई पुल परियोजनाओं की समय-सीमा में देरी सामने आई।

राज्य ब्यूरो, पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार को कच्ची दरगाह-बिदुुपुर पुल यानी नीतीश सेतु का उद्घाटन कर दिया।

इसके बाद अब इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि अगले वर्ष बिहार में गंगा पर बन रहे कितने पुलों को परिचालन के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

पथ निर्माण विभाग की टाइमलाइन के अनुसार अगले वर्ष गंगा पर चार नए पुलों के निर्माण को पूरा किए जाने के लक्ष्य पर काम हो रहा है।

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल को भी 2027 के मई में पूरा होना था पर अब यह मार्च 2029 में पूरा होगा।

गांधी सेतु के समानांतर बन रहे पुल का 73 प्रतिशत काम पूरा 

पटना से हाजीपुर को सीधी कनेक्टिवटी के साथ दक्षिण बिहार से उत्तर बिहार की नयी लाइफलाइन के रूप में गांधी सेतु के समानांतर बन रहे फोर लेन पुल का 73 प्रतिशत काम पूरा हो गया है।

इस काम को इस वर्ष दिसंबर में ही पूरा हो जाना था पर अब नयी टाइमलाइन दिसंबर 2027 की है। इस बारे मे मिली जानकारी के अनुसार पुल के एप्रोच रोड का काम 75 प्रतिशत से अधिक पूरा हो गया है। सेगमेंट लांचिंग अब अंतिम चरण मे है।

बख्तियारपुर-ताजपुर पुल अगले वर्ष अक्टूबर में हो जाएगा शुरू

पुल सेक्टर में बिहार के पहले पीपीपी मोड के तहत बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का निर्माण लंबी अवधि से हो रहा। इस बारे में अपडेट यह है कि अगले वर्ष अक्टूबर में इस फोर लेन पर परिचालन आरंभ हो जाएगा।

इस पुल का काम लगभग 70 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। फांउडेशन और सब स्ट्रक्चर का काम 100 फीसद तक पूरा हो गया है।

सुल्तानगंज-अगवानी घाट फोर लेन पुल को अगले वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्‍य

भागलपुर के सुल्तानगंज से खगड़िया के अगवानी घाट के बीच गंगा पर बने रहे फोरलेन पुल का निर्माण कार्य दिसंबर 2027 तक पूरा किए जाने को लक्ष्य के साथ चल रहा।

इस पुल के डि्जायन की वजह से दो बार इसका सुपर स्ट्रक्चर गिरा। अब आईआईटी रूड़की और गुवहाटी के विशेषज्ञों की देख-रेख में इस पुल का निर्माण शुरू है।

शेरपुर -दिघवारा पुल भी 2027 के अंत तक पूरा करने की टाइमलाइन के साथ

पटना के शेरपुर से सारण के दिघवारा के बीच गंगा नदी के ऊपर बन रहे छह लेन पुल का निर्माण कार्य सितंबर 2027 तक पूरा करने के टाइम लाइन के साथ है पर यह संभव नहीं दिख रहा।

कहा यह जा रहा कि 2028 मे यह पूरा हो सकता है। यह प्रोजेक्ट 580 मीटर जमीन अधिग्रहण के कारण धीमी गति में है। यह पुल शेरपुर से पटना रिग रोड को भी अपनी संपर्कता दे रहा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।