विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कटे होंठ-तालू और जीभ की जकड़न का फ्री इलाज, बिहार में 2 अक्टूबर से चलेगा विशेष अभियान

Published: Thu, 24 Sep 2026 06:58 PM (IST)

बिहार सरकार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कटे होंठ-तालू और जीभ में जकड़न से पीड़ित बच्चों की निःशुल्क सर्जरी ...और पढ़ें

कटे होंठ-तालू और टंग-टाई वाले बच्चों की होगी नि:शुल्क सर्जरी (AI Generated Image)

कटे होंठ-तालू और टंग-टाई वाले बच्चों की होगी नि:शुल्क सर्जरी (AI Generated Image)

राज्य ब्यूरो, पटना। जन्मजात कटे होंठ-तालू (क्लेफ्ट लिप-पैलेट) और जीभ में जकड़न (टंग-टाई) की समस्या से ग्रसित बच्चों की सरकार नि:शुल्क सर्जरी कराएगी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत इसके लिए दो अक्टूबर से 14 नवंबर तक पूरे बिहार में विशेष अभियान चलाया जाएगा।

उस दौरान ऐसे बच्चों को चिह्नित कर उनकी सर्जरी कराई जाएगी। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पाण्डेय ने इसके लिए सभी सिविल सर्जन को निर्देश दिया है।

सभी प्रखंडों में चलंत चिकित्सा दल आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण करेंगे। आशा कार्यकर्ताओं की सहायता से ऐसे बच्चों की पहचान होगी। सर्जरी के लिए चिह्नित बच्चों के हीमोग्लोबिन, डब्ल्यूबीसी काउंट, प्लेटलेट्स और वजन आदि की जांच होगी। कोई समस्या होगी, तो पहले उपचार होगा।

उसके बाद सिविल सर्जन द्वारा सर्जरी के लिए अनुमति-पत्र दिया जाएगा। चिह्नित बच्चों और उनके अभिभावकों को अस्पताल तक लाने और ले जाने के लिए 102 एंबुलेंस की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। प्रत्येक दल के साथ एक चिकित्सक या फार्मासिस्ट रहेगा।

दो चरणों में कैंप:

दो चरणों में स्क्रीनिंग कैंप आयोजित होंगे। पहला चरण 24 से 26 सितंबर तक होगा। दूसरा चरण 21 से 23 अक्टूबर तक चलेगा। दूसरे चरण के लिए सभी जिलों को 18 अक्टूबर तक चिह्नित बच्चों की सूची राज्य आरबीएसके कोषांग को सौंपनी होगी।

सूचीबद्ध अस्पताल: एम्स पटना, पीएमसीएच, एनएमसीएच, आईजीआईएमएस, एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर, डीएमसीएच दरभंगा, एएनएमएमसीएच गया और जेएलएनएमसीएच भागलपुर आदि अस्पतालों में सर्जरी होगी।

यह भी पढ़ें- पूर्वी चंपारण में आंगनबाड़ी सेविकाओं से FRS के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश, किया अलर्ट