विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वी चंपारण में आंगनबाड़ी सेविकाओं से FRS के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश, किया अलर्ट

Published: Thu, 24 Sep 2026 06:36 PM (IST)

पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि में साइबर ठग बाल विकास परियोजना कार्यालय के कर्मचारी बनकर आंगनबाड़ी सेविकाओं को FRS पूरा कराने ...और पढ़ें

कार्यालय का कर्मी बताकर एक सेविका से OTP की मांग की गई।

कार्यालय का कर्मी बताकर एक सेविका से OTP की मांग की गई।

HighLights

  1. साइबर ठग बाल विकास कार्यालय कर्मी बनकर सेविकाओं को निशाना बना रहे।

  2. FRS पूरा कराने के बहाने OTP मांगकर ठगी का नया पैंतरा सामने आया।

  3. CDPO ने सेविकाओं को OTP न देने और सतर्क रहने की अपील की।

संवाद सहयोगी, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि प्रखंड में साइबर अपराधियों का नया पैंतरा सामने आया है। ठग अब बाल विकास परियोजना कार्यालय के कर्मचारी बनकर आंगनबाड़ी सेविकाओं को अपना शिकार बनाने में जुट गए हैं।

साइबर ठग सेविकाओं को फोन कर फेस रिकग्निशन सिस्टम (FRS) पूरा कराने का झांसा दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला गुरुवार को सामने आया जहां खुद को कार्यालय का कर्मी बताकर एक सेविका से OTP की मांग की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए हरसिद्धि CDPO ने सभी सेविकाओं को तुरंत सतर्क रहने की सख्त अपील जारी की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभागीय सत्यापन या किसी अन्य काम के नाम पर किसी को भी OTP न दें।

ठग अक्सर सरकारी विभाग का नाम लेकर लोगों का विश्वास जीतते हैं और OTP मिलते ही बैंक खाता खाली कर देते हैं। अधिकारियों ने सेविकाओं को निर्देश दिया है कि ऐसा कोई भी फोन आने पर तुरंत संबंधित अधिकारी को सूचित करें।

यह भी पढ़ें- सरकारी कर्मी घोषित करने की मांग को ले आंगनबाड़ी सेविकाओं ने किया प्रदर्शन