Move to Jagran APP

Rahul Gandhi Disqualified: लालू की बेटी रोहिणी आचार्या ने राहुल गांधी को दिखाया आईना, बोली- पापा जानते थे...

Rahul Gandhi Disqualified Latest Updates कांग्रेन नेता राहुल गांधी की आज लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। इस फैसले पर राजद प्रमुख लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने राहुल गांधी को आईना दिखाया। कहा कि यह राहुल गांधी की नासमझी का नतीजा है।

By Jagran NewsEdited By: Deepti MishraFri, 24 Mar 2023 04:18 PM (IST)
Rahul Gandhi Disqualified: लालू की बेटी रोहिणी आचार्या ने राहुल गांधी को दिखाया आईना, बोली- पापा जानते थे...
पिता लालू यादव के साथ रोहिणी आचार्य। फाइल फोटो

 जागरण डिजिटल डेस्क, पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मोदी सरनेम मामले सजा मिलने के बाद संसद की सदस्यता शुक्रवार को रद्द कर दी गई है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने इसे राहुल गांधी की नासमझी का परिणाम करार दिया।

 राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म करने का फैसला आने के बाद रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा का चाल चरित्र पापा सब समझते थे। इसलिए उन्होंने साल 2013 में इस अध्यादेश का विरोध किया था। उन्हें पहले से ही अनुभूति थी कि अगर भूल से भी भाजपा सत्ता में आ गई तो इसी अध्यादेश के बल पर देश के लोकतंत्र को कुचला करेगी और आज वही हुआ।

— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) March 24, 2023

आज देश के विपक्षी पार्टी के

नेताओं को झूठे केस-मुकदमों की जाल में उलझ कर अपनी सदस्यता गंवानी पड़ रही है..— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) March 24, 2023

लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने दूसरे ट्वीट में कहा कि राहुल गांधी नासमझी के शिकार हो गए और जाने-अनजाने में ही ऐसी गलती कर बैठे। जिसकी सजा आज देश के विपक्षी पार्टी के नेताओं को झूठे केस-मुकदमों की जाल में उलझ कर अपनी सदस्यता गंवानी पड़ रही है।