विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावधान! पटना की डेयरी में मिला फॉर्मेलिन वाला दूध, हाजीपुर और दरभंगा में मिलावटी पनीर जब्त

Published: Sat, 12 Sep 2026 11:58 PM (IST)

खाद्य सुरक्षा टीमों ने पटना, वैशाली और दरभंगा जिलों में छापेमारी कर एक्सपायर्ड और मिलावटी खाद्य पदार्थों को नष्ट किया।

उमंग डेयरी का निरीक्षण करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी। (सौ.- सूचना विभाग)

उमंग डेयरी का निरीक्षण करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी। (सौ.- सूचना विभाग)

HighLights

  1. पटना, वैशाली, दरभंगा में खाद्य सुरक्षा टीमों ने की छापेमारी।

  2. दूध में फॉर्मेलिन, पनीर में स्टार्च की मिलावट मिली।

  3. एक्सपायर्ड और खराब खाद्य पदार्थ मौके पर ही नष्ट किए गए।

राज्य ब्यूरो, पटना। खाद्य सुरक्षा की टीम ने शनिवार को वैशाली, दरभंगा और पटना जिला मेंं छापेमारी कर एक्सपायर्ड, खराब एवं मानकों के विपरीत पाए गए खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया।

पटना जिला में फतुहा टेढ़ी पुल के निकट स्थित राजीव डेयरी में दूध एवं पनीर की जांच की गई। फार्मेलिन पाए जाने के बाद 126 लीटर दूध नष्ट कराया गया। पटना नगर स्थित संतुष्टि स्वीट्स और उसकी विनिर्माण इकाई में साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

वैशाली जिला में हाजीपुर स्थित स्टेशन रोड अवस्थित सुधीर किराना दुकान का 14 किलो पनीर नष्ट कराया गया। उसमेंं स्टार्च की मिलावट पाई गई थी। श्रीगणेश पनीर हाउस से स्टार्च मिला 58 किलो पनीर नष्ट कराया गया।

दरभंगा जिला के बेनीपुर स्थित आशापुर चौक के सुधा मिल्क पार्लर में 21 लीटर एक्सपायर्ड दूध और 18 किलोग्राम खराब पनीर पाया गया। दोनों सामग्रियों को मौके पर ही नष्ट कराया गया।

नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट मिलते ही आगे की कार्रवाई होगी। स्वास्थ्य सचिव-सह-खाद्य संरक्षा आयुक्त कुमार रवि ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लोगों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं होगा। जांच और छापेमारी आगे भी जारी रहेगी।

छह नमूने लिए गए 

फतुहा थाना क्षेत्र के बाजितपुर स्थित अलेक्सा फूड्स एंड सप्लीमेंट्स में खाद्य सुरक्षा विभाग, औषधि निरीक्षक, आयुष निदेशालय एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। वहां से छह नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पनीर लबाबदार, मिलेट पुलाव और बीटरूट रायता... BRICS में Gala Dinner का मेन्यू आया सामने