विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के 9 जिलों में लगेगा रोजगार मेला, 2 से 6 नवंबर तक निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Published: Fri, 30 Oct 2026 05:11 PM (IST)

बिहार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा 2 से 6 नवंबर तक नौ जिलों में नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले आयोजित किए जाएंगे।

बिहार के युवाओं के लिए नौकरी का अवसर। सांकेत‍िक तस्‍वीर

बिहार के युवाओं के लिए नौकरी का अवसर। सांकेत‍िक तस्‍वीर

राज्‍य ब्‍यूरो, पटना। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग एवं नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशालय की संयुक्त पहल पर नियोजन- सह- व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला- 2026 का आयोजन नौ जिलों में क‍िया जाएगा। 

बिहार के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी योग्यता रखने वाले युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य के विभिन्न जिलों में नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला- 2026 का आयोजन किया जाएगा।

इस क्रम में 2 से 6 नवंबर तक 9 जिलों में जिलास्तरीय रोजगार मेले में विभिन्न शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यताएं रखने वाले अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। 

विभाग के पोर्टल पर करना होगा रज‍िस्‍ट्रेशन

नियोजन मेले का समय सुबह साढ़े 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है। इसमें भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को विभाग के पोर्टल https://detjob.bihar.gov.in पर निबंधन कराना अनिवार्य होगा।

इसके साथ ही आयोजन स्थल पर भी अभ्‍यर्थियों के लिए निबंधन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मेले में भाग लेने वाले नियोजकों का भी उक्त पोर्टल पर पंजीकरण आवश्यक है।

विभाग ने अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेजों के साथ मेले में शामिल होने की अपील की है। नियोजन मेले से संबंधित जानकारी टोल फ्री नंबर- 18002965656 पर प्राप्त की जा सकती है।

इस दिन यहां नियोजन मेला का प्रस्ताव

  • 02 नवंबर को बक्सर और गोपालगंज
  • 03 नवंबर को जहानाबाद और सारण (छपरा)
  • 04 नवंबर को सीवान और कैमूर (भभुआ)
  • 05 नवंबर को नालंदा
  • 06 नवंबर को अररिया एवं पटना में नियोजन मेला प्रस्तावित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।