Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Election 2025: बिहार में किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी NDA? सम्राट चौधरी ने किया कर दिया एलान; CM नीतीश पर भी बोले

    Updated: Mon, 23 Dec 2024 08:35 AM (IST)

    बिहार में साल 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले NDA के नेतृत्व को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। ऐसे में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए ये क्लीयर कर दिया है कि अगला चुनाव भी सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। साथ ही उन्होंने दिल्ली के पूर्व सीएम पर भी निशाना साधा।

    Hero Image
    सीएम नीतीश कुमार ही अगुवाई में ही लड़ा जाएगा चुनाव

    राज्य ब्यूरो,पटना। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में शीर्ष नेतृत्व को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगला चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इसको लेकर कहीं कोई भ्रम नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अरविंद केजरीवाल की आलोचना

    उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा पूर्वांचल के लोगों को बांग्लादेशियों और रोहिंग्या से जोड़ने की आलोचना की। चौधरी ने कहा कि 10-12 वर्षों से दिल्ली की सरकार में रहकर भी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में रह रहे पूर्वांचल के लोगों के लिए कोई कार्य नहीं किया।

    पूर्वांचल के लोगों को इनसे सावधान रहने की जरूरत है और अब इन लोगों को जवाब देने का समय आ गया है।

    पूर्वांचल के लोगों को भ्रमित करने का आरोप

    चौधरी ने कहा कि कुछ दिनों से दिल्ली के एक वरिष्ठ नेता बार-बार पूर्वांचल को लेकर दिल्ली में लोगों को भ्रमित करने का कार्य कर रहे हैं। दिल्ली की जनता स्पष्ट तौर पर जानती है कि दिल्ली के विकास के लिए कौन कार्य कर रहा है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृव में लगातार भारत और दिल्ली का विकास हो रहा है। दिल्ली जैसे प्रदेश में जहां नाली और पानी जैसी मूलभूत समस्याएं हैं, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री इन मुद्दों पर कुछ नहीं बोल रहे हैं।

    • पूर्वांचल के लोगों को रोहिंग्या और बांग्लादेशियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
    • सम्राट चौधरी ने कहा कि आज दिल्ली में रहे पूर्वांचल के लोगों को इन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है और अब इन लोगों को जवाब देने का समय आ गया है।
    • 10-12 वर्षों से दिल्ली की सरकार में रहकर भी इन लोगों ने दिल्ली में रह रहे पूर्वांचल के लोगों के लिए कोई कार्य नहीं किया।
    • साल 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल के लोग पूर्ण रूप से दिल्ली में बैठी सरकार को जवाब दें।

    महिलाओं के अपमान का लगाया आरोप

    डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि अपने आप को पढ़ा लिखा वर्ग मानने वाले यह लोग महिलाओं का अपमान करते हैं। दिल्ली में महिलाओं के लिए दो बड़ी घोषणाएं की गईं लेकिन यह घोषणाएं मुख्यमंत्री ने नहीं कि बल्कि पार्टी के अन्य नेता ने कीं, यह महिलाओं का अपमान है।

    महिला शक्ति को आगे बढ़ाने का कार्य केवल देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख भी उपस्थित थे।

    ये भी पढ़ें

    Jitan Ram Manjhi: 'इन्हें खुद ही पता नहीं होता...', प्रदर्शनकारियों पर मांझी ने दिया रिएक्शन; कहा- कैसी विडंबना है

    बरौनी-ग्वालियर स्पेशल कैंसिल, कई ट्रेनों का बदला रूट; सामने आई ये बड़ी वजह