Bihar Election 2025 Live: तेजप्रताप ने किया जीत का दावा, जश्न के सवाल पर दिया ये जवाब
बिहार चुनाव 2025 की वोटिंग के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए (NDA) की जीत ...और पढ़ें
-1762940887076_m.webp)
बिहार चुनाव लाइव
बिहार में विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस चुनाव में लगभग 67 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें महिलाओं की भूमिका सबसे बड़ी रही है। एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार NDA को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। हालांकि अंतिम परिणाम के लिए 14 नवंबर 2025 तक इंतजार करना होगा, लेकिन बिहार में अभी से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। महागठबंधन एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं कर रहा है। वहीं, NDA गठबंधन में खुशी का माहौल है। दोनों ही तरफ से बयानबाजी भी तेज हो गई है। यहां हम बिहार की राजनीति से जुड़ी पल-पल की जानकारी आपको दे रहे हैं, तो ताजा अपडेट के लिए बने रहें दैनिक जागरण के साथ...
