Bihar Education Department: बुद्ध मार्ग में बनेगा विद्या भवन, एक ही छत के नीचे होंगे शिक्षा विभाग के सभी दफ्तर
शिक्षा विभाग पटना के बुद्ध मार्ग स्थित टेक्स्ट बुक परिसर में 'विद्या भवन' नामक बहुमंजिला इमारत का निर्माण करेगा। यह ...और पढ़ें

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा विद्या भवन
HighLights
बुद्ध मार्ग पर शिक्षा विभाग का नया विद्या भवन बनेगा।
सभी विभागीय कार्यालय एक ही परिसर में एकीकृत होंगे।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा यह केंद्रीकृत प्रशासनिक केंद्र।
राज्य ब्यूरो, पटना। राजधानी के बुद्ध मार्ग स्थित टेक्सट बुक परिसर में शिक्षा विभाग के लिए बहुमंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। प्रस्तावित भवन को ‘विद्या भवन’ नाम दिया जाएगा। इसके लिए अब डिजाइन तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू होगी। भवन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी है।
एक ही भवन में आएंगे विभाग के अलग-अलग कार्यालय
विद्या भवन का निर्माण इस तरह किया जाएगा कि शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों और निदेशालयों को एक ही परिसर में स्थान मिल सके।
इससे अलग-अलग जगहों पर संचालित कार्यालयों को एक स्थान पर समेकित करने में मदद मिलेगी। विभागीय कामकाज के लिए भी एक केंद्रीकृत व्यवस्था तैयार होगी।
वर्तमान के साथ भविष्य की जरूरतों का भी ध्यान
प्रस्तावित भवन की डिजाइन केवल मौजूदा जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार नहीं की जाएगी। आने वाले वर्षों में शिक्षा विभाग के विस्तार और कामकाज में संभावित बदलावों को भी डिजाइन में शामिल किया जाएगा। इसी के अनुरूप कार्यालयों की व्यवस्था और भवन में उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाएं तय होंगी।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा विद्या भवन
विद्या भवन को आधुनिक आधारभूत सुविधाओं से युक्त बनाने की योजना है। भवन की डिजाइन इस तरह तैयार की जाएगी कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बेहतर कार्यालयी वातावरण उपलब्ध हो। भवन में सुविधाओं का विकास भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।
एक स्थान से संचालित होंगी विभागीय गतिविधियां
विद्या भवन के निर्माण के बाद शिक्षा विभाग की विभिन्न गतिविधियों को एक ही स्थान से संचालित करने की व्यवस्था मजबूत होगी। अलग-अलग कार्यालयों और निदेशालयों के एक जगह आने से विभागीय समन्वय को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
गुणवत्ता के मानकों पर रहेगा विशेष जोर
भवन निर्माण के दौरान गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। डिजाइन से लेकर निर्माण तक इस बात को प्राथमिकता दी जाएगी कि बहुमंजिला भवन लंबे समय तक विभाग की जरूरतों को पूरा कर सके। भवन को केवल मौजूदा कार्यालयी आवश्यकता के हिसाब से सीमित नहीं रखा जाएगा।
शिक्षा विभाग का केंद्रीकृत प्रशासनिक केंद्र बनेगा
आधुनिक आधारभूत सुविधाओं से युक्त विद्या भवन को शिक्षा विभाग के केंद्रीकृत प्रशासनिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
इसके माध्यम से विभाग के विभिन्न कार्यालयों और निदेशालयों को एक छत के नीचे लाने की दिशा में काम होगा। इससे शिक्षा विभाग के प्रशासनिक कामकाज को एकीकृत स्वरूप देने में मदद मिलेगी।
