विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब सिर्फ डिग्री नहीं, सीधे कॉरपोरेट जॉब! बिहार सरकार ने शुरू की 'डिजिटल मित्र' स्कीम

Published: Tue, 10 Nov 2026 10:00 PM (IST)

बिहार के सभी राजकीय इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिजिटल मित्र स्कीम लागू की जा रही है। यह योजना छात्रों ...और पढ़ें

बिहार के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में शुरू हुई 'डिजिटल मित्र' स्कीम (AI Generated Image)

बिहार के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेजों में शुरू हुई 'डिजिटल मित्र' स्कीम (AI Generated Image)

HighLights

  1. डिजिटल मित्र स्कीम तकनीकी छात्रों के भविष्य को उज्ज्वल बनाएगी।

  2. आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण, एआई लैब से कौशल विकास होगा।

  3. छात्रों को वैश्विक और कॉरपोरेट इंटर्नशिप का लाभ मिलेगा।

दीनानाथ साहनी, पटना। प्रदेश के सभी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों और पॉलिटेक्निक संस्थानों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों का भविष्य डिजिटल मित्र स्कीम से संवरेगा। इससे विद्यार्थियों को निजी क्षेत्र की नौकरियों में अवसर बढ़ेगा। उत्तीर्ण विद्यार्थी स्वयं का रोजगार भी खड़ा कर सकेंगे।

इस उद्देश्य से विज्ञान, प्रावैधिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग ने योजना के क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार की है। इस योजना के अंतर्गत तकनीकी शिक्षण संस्थानों को आधुनिक तकनीक का प्रमुख स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा।

विद्यार्थियों को कंप्यूटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल्स का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए एआइ लैब स्थापित किए जाएंगे।

इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक संस्थान बनेंगे ट्रेनिंग हब

विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी ने कहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेजों और पॉलिटेक्निक संस्थानों को स्किल डेवलपमेंट सेंटर के रूप में विकसित करने की योजना पर कार्य तेजी किया जा रहा है।

योजना को जमीनी स्तर पर मजबूती से लागू करने के लिए सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर का बेहतर इस्तेमाल कर रही है। युवाओं को उच्च स्तरीय तकनीकी माहौल मिल सके, इसके लिए सभी 38 राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों और 46 पॉलिटेक्निक संस्थानों को ट्रेनिंग हब के रूप में तैयार किया जा रहा है।

वहीं, विभाग के स्तर से डिजिटल और ऑफिस टूल्स का मॉर्डन लैब स्थापित किया जा रहा है। एमएस वर्ड, एक्सेल, पावर प्वायंट और गूगल वर्कस्पेस जैसे एडवांस टेक्नोलॉजी से विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है।

इस अत्याधुनिक प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सरकारी नौकरी की गारंटी देना नहीं, बल्कि युवाओं को इस काबिल बनाना है कि वे निजी कंपनियों की जरूरतों के अनुसार तुरंत नौकरी पा सकें या अपना खुद का डिजिटल स्टार्टअप शुरू कर सकें।

वैश्विक एवं कॉरपोरेट इंटर्नशिप का मिलेगा लाभ

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों और पॉलिटेक्निक संस्थानों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को वैश्विक व कारपोरेट इंटर्नशिप का लाभ भी मिलेगा।

इंफोसिस, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इसरो, ओसटेम और विप्रो जैसी वैश्विक और कॉरपोरेट कंपनियों व सरकारी एजेंसियों में विद्यार्थियों को इंटर्नशिप कराने की पहल की जा रही है, जहां नवीनतम तकनीकों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इसरो में इंटर्नशिप व स्टूडेंट प्रोजेक्ट ट्रेनी स्कीम का लाभ भी मिलेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।