Bihar Bhumi: जमीन-फ्लैट की डिजिटल डीड में सुधार के लिए नई SOP जारी, 3 से 7 दिनों की समयसीमा तय
बिहार में जमीन-फ्लैट के डिजिटल डीड में होने वाली गलतियों को सुधारने के लिए नई एसओपी जारी की गई है। ...और पढ़ें

बिहार में डिजिटल डीड में गलती सुधार के लिए नई एसओपी जारी (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, पटना। जमीन-फ्लैट के निबंधन के समय डिजिटल डीड में होने वाली गड़बड़ी को अब निश्चित समयसीमा में दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने मानक कार्य संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है।
इसमें नाम से लेकर खाता-खेसरा की गलती को दूर करने और उसके प्राधिकार का उल्लेख है। इसके लिए अलग-अलग स्तर पर तीन से सात दिनों की समयसीमा तय की गई है।
हालांकि, मूल दस्तावेज में गलती सुधार के लिए सुधारात्मक या कैंसिल डीड तैयार करानी होगा। एसओपी को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
विभाग के उप निबंधन महानिरीक्षक डॉ. संजय कुमार ने सभी प्रमंडलीय सहायक निबंधन महानिरीक्षक, सभी जिला अवर निबंधक, सभी अवर निबंधक और प्रोजेक्ट मैनेजर को पत्र भेजा है। इसका अनुपालन सभी निबंधन कार्यालयों को अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया गया है।
एसओपी में कहा गया है कि क्षेत्रीय निबंधन कार्यालयों के स्तर से निबंधित दस्तावेजों के डिजिटलीकृत अभिलेख से संबंधित लिपिकीय, स्कैनिंग, अपलोडिंग या डेटा एंट्री में हुई मानवीय या तकनीकी त्रुटियों को पारदर्शी तरीके से सुधारने की अनुमति दी गई है।
इसमें टाइपिंग, अंक, नाम, खाता, खेसरा आदि की गलती, पीडीएफ अपलोड करते समय पृष्ठ कटना, अस्पष्ट इमेज, गलत दस्तावेज अपलोड, पृष्ठों का गलत स्कैनिंग, एक निबंधित दस्तावेज का पृष्ठ दूसरे निबंधित दस्तावेज के पृष्ठ में अपलोड करने की गलती सुधारी जा सकेगी। इसके लिए अभिलेख, हार्डकापी और स्कैन पीडीएफ का मिलान मूल निबंधित दस्तावेज से किया जायेगा।
तीन से सात दिनों की समयसीमा तय
डिजिटल डीड की गलती में सुधार के लिए निबंधन पदाधिकारी को प्रांरभिक जांच कर रिपोर्ट देने की समयसीमा सात दिन तय की गई है। प्रमंडलीय सहायक निबंधन महानिरीक्षक के स्तर पर भौतिक सत्यापन, अनुमोदन और आदेश पारित करने की समय सीमा भी सात दिनों की है।
इसके अलावा विभागीय प्रभारी पदाधिकारी तीन कार्यदिवस जबकि सिस्टम इंटीग्रेटर (एसआइ) सुरक्षित डिजिटल संशोधन का काम पांच कार्यदिवस के अंदर अपडेट (संधारण) कर लेंगे।
यह भी पढ़ें- बिहार में भू सर्वेक्षण ने पकड़ी रफ्तार, गांवों का चौहद्दीकरण शुरू, आगे बढ़ेगी किस्तवार प्रक्रिया
यह भी पढ़ें- Bihar Bhumi: जमीन मालिकों के लिए खुशखबरी, बिहार सरकार ने रजिस्ट्री को लेकर लागू की नई व्यवस्था
